विश्व प्रसिद्ध मंदिर के परिसर में साड़ी बेच रहे 11 संदिग्ध हिरासत में: मुर्शिदाबाद जिले के आधार कार्ड मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के महाकाल क्षेत्र से देर रात 11 संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें चिह्नित कर पुलिस को सौंपा। कुछ युवकों को मौके से पकड़कर थाने भेजा गया, जबकि अन्य के संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी गई है।
दस्तावेजों की गहन जांच कराने की मांग
संगठन के पदाधिकारी अर्जुन प्रताप सिंह ने दावा किया कि पकड़े गए युवकों के पास पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के आधार कार्ड मिले हैं। उनका कहना है कि पूर्व में पकड़े गए कुछ संदिग्धों के दस्तावेज भी इसी जिले से जुड़े पाए गए थे। उन्होंने सभी दस्तावेजों की गहन जांच कराने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं के अनुसार, ये युवक शहर में साड़ी बेचने का काम कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज सहित कई पहचान संबंधी कागजात मिले। संगठन ने इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच की मांग उठाई है।
फोन में महाकाल मंदिर और महाकाल लोक परिसर के वीडियो मिले
संगठन का यह भी दावा है कि कुछ युवकों के मोबाइल फोन में महाकाल मंदिर और महाकाल लोक परिसर के वीडियो मिले हैं। इसे देखते हुए उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि महाकाल क्षेत्र संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र है, इसलिए यहां आने-जाने वाले लोगों का सत्यापन आवश्यक है।
इसके अलावा, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये युवक शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने पुलिस से होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय संपर्कों और शहर में आने के उद्देश्य की भी जांच करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के सत्यापन के बाद ही युवकों की पहचान एवं उनके संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!