खबर
Top News

10 हजार करोड़ के कथित पोंजी घोटाले का खुलासा: सागा ग्रुप पर ईडी का शिकंजा; 30 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 9:08 pm
शेयर करें:
10 हजार करोड़ के कथित पोंजी घोटाले का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
निवेशकों को कम समय में रकम दोगुनी-तिगुनी करने और महंगी कारों का लालच देकर कथित तौर पर हजारों करोड़ रुपए जुटाने वाले सागा ग्रुप पोंजी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मुंबई और भोपाल में ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां फ्रीज की हैं।

ईडी हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली की टीम ने सागा ग्रुप के प्रमुख समीर अग्रवाल और उनके सहयोगियों से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एजेंसी को बड़ी संख्या में दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्तियों से जुड़े सबूत मिले हैं।

नकदी, सोना और लग्जरी वाहनों समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त
ईडी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान करीब 1.53 करोड़ रुपए नकद, लगभग 35 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा, 5.25 करोड़ रुपए कीमत के सोने के आभूषण और चांदी, 9 हाई-एंड वाहन, बैंक खातों में जमा रकम, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

जांच एजेंसी ने लिस्टेड शेयर और सिक्योरिटीज समेत करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज किया है।

दोगुनी रकम और कार का लालच देकर निवेश जुटाने का आरोप
ईडी की जांच के मुताबिक, वर्ष 2009 से सागा ग्रुप की ओर से रिकरिंग डिपॉजिट, फिक्स्ड डिपॉजिट और मंथली इनकम जैसी योजनाएं चलाई जा रही थीं।

आरोप है कि निवेशकों को 3 से 5 साल में पैसा दोगुना या तिगुना करने और कार जैसे उपहार देने का भरोसा दिया गया।ईडी का कहना है कि इन वादों के पीछे वास्तविक कारोबार का पर्याप्त आधार नहीं था और कथित तौर पर फर्जी बैंकिंग व्यवस्था व अवास्तविक रिटर्न के जरिए बड़ी रकम जुटाई गई।

₹10 हजार करोड़ से ज्यादा जुटाने का आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, सागा ग्रुप और उससे जुड़ी संस्थाओं पर आरोप है कि उन्होंने निवेश योजनाओं के जरिए जनता से 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की रकम जुटाई।

ईडी का कहना है कि शुरुआत में कुछ निवेशकों को भुगतान किया गया, लेकिन बड़ी मात्रा में पैसा कथित तौर पर निजी लाभ, एजेंट कमीशन और अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया।

50 से ज्यादा शेल कंपनियों का मिला नेटवर्क
तलाशी के दौरान ईडी को कथित रूप से 50 से अधिक शेल कंपनियों के नेटवर्क के संकेत मिले हैं। एजेंसी के मुताबिक, इन कंपनियों के जरिए धन को इधर-उधर करने और हवाला चैनलों के इस्तेमाल की आशंका है।

जांच में यह भी सामने आया है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल भारत और विदेशों में संपत्तियां खरीदने में किया गया।

सागा ग्रुप का प्रमुख फरार, एक अधिकारी गिरफ्तार
ईडी के मुताबिक, सागा ग्रुप के सीएमडी और प्रमुख नियंत्रक समीर अग्रवाल मामले में आरोपी हैं और उनके देश से बाहर होने की जानकारी सामने आई है।

वहीं, ग्रुप के प्रमुख कार्यकारी रवि शंकर तिवारी को 14 जुलाई 2026 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने 24 जुलाई 2026 को विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत भी दाखिल की है।

इन मामलों से शुरू हुई जांच
ईडी ने यह कार्रवाई लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी और उससे जुड़ी सहकारी समितियों के खिलाफ दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। एजेंसी अब मामले में धन के लेन-देन, संपत्तियों और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

about 7 hours ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 7 hours ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

about 7 hours ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 7 hours ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 7 hours ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 7 hours ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 7 hours ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 7 hours ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 8 hours ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 8 hours ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 8 hours ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 8 hours ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 8 hours ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 8 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 8 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!