खबर
Top News

डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी: हेल्थकेयर कंपनी के डायरेक्टर पर FIR; मार्जिन मनी देकर जीता था भरोसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 11:10 am
शेयर करें:
डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुजरात में डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का भरोसा देकर कारोबारी से 1 करोड़ रुपए लेने के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने हेल्थकेयर कंपनियों के डायरेक्टर मनोहरलाल गुप्ता (74) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

केस दर्ज, जांच शुरू
आरोप है कि दो किश्तों में 50-50 लाख रुपए लेने के बाद न तो तय शर्तों के मुताबिक माल उपलब्ध कराया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप का दिया था भरोसा
क्राइम ब्रांच के मुताबिक गुजरात के झालोद, जिला दाहोद निवासी कारोबारी कमलेश अग्रवाल ने डीसीपी कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंदौर की आईएचएल मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड और इन्फुटेक हेल्थकेयर लिमिटेड के डायरेक्टर आदित्य गुप्ता और मनोहरलाल गुप्ता ने गुजरात क्षेत्र में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का प्रस्ताव दिया।

कारोबार के भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने दोनों कंपनियों के लिए 50-50 लाख रुपए जमा किए। इस तरह कुल 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

पहले मार्जिन मनी दी, फिर भुगतान बंद
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने शुरुआत में डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन मनी के नाम पर जुलाई 2022 तक कुल 28.50 लाख रुपए का भुगतान किया। इससे शिकायतकर्ता को लगा कि कारोबार तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। आरोप है कि इसके बाद मार्जिन मनी का भुगतान बंद कर दिया गया।

साथ ही व्यापार के लिए माल भी उपलब्ध नहीं कराया गया और जमा की गई मूल रकम लौटाने से भी कथित तौर पर इनकार कर दिया गया।

रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

बैंक स्टेटमेंट और लेजर की जांच के बाद कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने शिकायत की जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, लेजर, पत्राचार और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की। मामले में जिला अभियोजन कार्यालय से कानूनी राय भी ली गई। जांच के आधार पर पुलिस को प्रथमदृष्टया धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोपों के साक्ष्य मिलने पर मामला दर्ज किया गया।

5 अगस्त को दर्ज हुआ केस
क्राइम ब्रांच ने अपराध क्रमांक 113/2026, दिनांक 5 अगस्त 2026 को धारा 420, 409 और 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मनोहरलाल गुप्ता की उम्र 74 वर्ष है और वह इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहता है।

वह संबंधित कंपनियों में डायरेक्टर और मुख्य संचालक के रूप में कार्य करता है। पुलिस अब पूरे लेनदेन, कंपनियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 14 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 14 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 14 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 15 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 15 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 15 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 15 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 15 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 15 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 15 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 15 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 15 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!