बाइक टकराने के विवाद में युवक की हत्या: चाकू से किया हमला; पेट की आंतें निकली बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के छोला मंदिर इलाके में मामूली सड़क विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक टकराने की घटना के बाद हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक ने मंगलवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइक नाबालिग से टकरा गई थी
पुलिस के अनुसार रासलाखेड़ी निवासी 20 वर्षीय अजय लोधी प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी।
विवाद शुरू कर दिया
नाबालिग सबरी नगर में चल रहे माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। टक्कर के बाद नाबालिग के साथ आए दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन से विवाद शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अजय लोधी मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। इसी दौरान आरोपी दीपक ने उसे धमकी दी थी।
कुछ देर बाद फिर भिड़े दोनों पक्ष
शाम के विवाद के बाद देर रात रासलाखेड़ी क्षेत्र में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। यहां कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दीपक ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय पर चाकू से हमला कर दिया।
आंतें बाहर आ गईं
हमले में चाकू अजय के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत इतनी गंभीर थी कि उसकी आंतें बाहर आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।
हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
छोला मंदिर थाना पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन युवक की मौत के बाद धारा बढ़ाकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा:12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी:रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन

रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर लाखों की चोरी:सोने-चांदी के जेवर, कैश सहित 60 लाख का माल ले गए बदमाश

पशु शवदाह गृह तैयार:अब मृत पशुओं का होगा वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार

मंत्री-विधायक के इलाके में रहवासी परेशान:निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, बिना जांच शिकायतें बंद करने का दावा; एसडीएम और पुलिस से कार्रवाई की मांग

आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे:प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल

धर्मनगरी में बनेगा एकीकृत तीर्थ सर्किट:11 प्रमुख धार्मिक स्थल एक नेटवर्क से जुड़ेंगे; 1124 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

भागीरथपुरा त्रासदी:न्यायिक रिपोर्ट में 24 मौतों का ठीकरा अफसरों पर

फर्जी डॉक्टर का मरीजों को संदेश- क्लिनिक बंद है अभी न आएं:मामला ठंडा होने का कर रहा इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!