पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ: 300 लोगों ने की सहभागिता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाल विवाह कुरीति को जड़ से खत्म करने और महिलाओं व बच्चों को हिंसा से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अनूठी पहल की। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर सामुदायिक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 300 से अधिक पुरुषों, महिलाओं, बालिकाओं और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने बाल विवाह न करने और अपने आसपास नहीं होने देने का संकल्प लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रियंका डुडवे, बाणगंगा थाना प्रभारी निरीक्षक सियाराम गुर्जर और टीम ने बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसे रोकना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अपील की कुप्रथा को बढ़ावा देने के बजाय इसके खिलाफ आवाज उठाएं। महिला एवं बाल अपराध, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और ऑनलाइन सुरक्षा जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।
बालिकाओं को सेफ टच और अनसेफ टच के बारे में समझाया गया। अधिकारियों ने कहा किसी भी हिंसा या शोषण की जानकारी मिलने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को सूचित करें। बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। अपील की आसपास कहीं भी बाल विवाह की तैयारी या आयोजन की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या पुलिस को सूचना दें। देरी बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल सकती है। अभियान 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।
पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध लैंगिक हिंसा की रोकथाम, पीड़ितों को संरक्षण एवं न्याय दिलाने और समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत आयुक्त संतोषकुमार सिंह के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं।
1098 पर दें बाल विवाह की सूचना
चौपाल में नागरिकों को बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। पुलिस ने अपील की कि आसपास कहीं भी बाल विवाह की तैयारी या आयोजन की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या पुलिस को सूचना दें। सूचना देने में देरी बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल सकती है।
इंदौर पुलिस का यह 16 दिवसीय अभियान 10 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और लैंगिक समानता का संदेश दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!