बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार: दो दोस्तों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

वाहन के परखच्चे उड़े, दरवाजे तोड़कर निकालना पड़ा सवारों को
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देपालपुर से बेटमा की ओर जा रहे दोस्तों का सफर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसे में बदल गया। तकीपुरा गांव में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और देपालपुर की ओर घूम गई।
दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को इंदौर रैफर किया गया।
हादसा गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पास हुआ। मृतक सतीश पिता श्रीराम तंवर (25) निवासी नांद्रा और अभिषेक पिता महेश बढ़वाया (25) निवासी डाक बंगला रोड, देपालपुर हैं। चेतन पिता विनोद दरबार (26) निवासी देपालपुर गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। पोल से टकराकर कार के दरवाजे जाम हो गए थे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दरवाजे तोड़े और अंदर फंसे युवकों को निकाला। कार में चार युवकों के सवार होने और पीछे बैठे दो युवकों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि, घायलों की वास्तविक संख्या और चौथे युवक की पहचान बाकी है।
बाइक दुर्घटना में 2 की गई जान, कई घायल
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। कल अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की जान चली गई, जबकि कई घायल हुए।
बड़गोंदा क्षेत्र में आयशर की टक्कर से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटमा में मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तिलकनगर, सांवेर और शिप्रा क्षेत्र में भी में लोग घायल हुए हैं। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में मुंबई-आगरा फोरलेन पर ग्राम पांजरिया फाटे के पास हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक अज्ञात आयशर चालक ने तेज गति से सुल्तानसिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सुल्तानसिंह घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद प्रियांशी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
इसी तरह बेटमा थाना क्षेत्र में मेठवाड़ा पेट्रोल पंप के पास इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मोटरसाइकिल एमपी-09-जेडवाई-9010 के चालक ने दीपक और वितेन की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गिरकर घायल हो गए। दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
इधर, शहर में में भी लोग घायल हुए। तिलक नगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर शनि मंदिर के पहले कार चालक ने इलेक्ट्रिक रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। राजा और घनश्याम सहित लोग घायल हुए। इसी क्षेत्र में नाग मंदिर के आगे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने दूसरी मोटरसाइकिल को कट मार दिया।
इससे यूनुस खान और उनके दोस्त नरेश परमार घायल हो गए। सांवेर थाना क्षेत्र के उगमखेड़ी-लक्ष्मणखेड़ी रोड पर सुंदरलाल के खेत के सामने मोटरसाइकिल चालक सुनील ने लापरवाही से लखनलाल पटेल को टक्कर मार दी। बूढ़ी बरलाई में शिप्रा ब्रिज पर मोटरसाइकिल की टक्कर से अर्जुन, पत्नी सुशीला और बालिका माधुरी घायल हुए। पुलिस ने चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।
संबंधित समाचार

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!