मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी: इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटी कमाई के झांसे में एक पुलिसकर्मी भी फंस गया। ठगों ने पहले छोटी रकम निवेश कराई, फिर मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता। पुलिसकर्मी ने रिश्तेदारों से उधार लेकर भी लाखों रुपए निवेश कर दिए।
जब रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे और आखिरकार फोन उठाना बंद कर दिया। आठ लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने फर्स्ट बटालियन में रहने वाले पुलिसकर्मी पवन कुमार शर्मा की शिकायत पर शुक्रवार को सोनम परदेशी और दिनेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्थानीय निवासी बताकर जीता भरोसा
पवन ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर एक युवती का फोन आया था। उसने अपना नाम सोनम परदेशी बताते हुए खुद को स्कीम नंबर 136 का निवासी बताया।
सोनम ने दावा किया कि उसकी कंपनी के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करने पर प्रतिदिन 10 से 20 प्रतिशत तक मुनाफा कमाया जा सकता है। स्थानीय निवासी होने की बात पर पवन ने भरोसा कर लिया। आरोपियों ने मेटा ट्रेडर ऐप के जरिए विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश कराया और शुरुआत में अच्छा मुनाफा भी दिखाया।
पांच हजार से शुरू हुआ निवेश लाखों तक पहुंचा
पवन ने 23 दिसंबर 2023 को पत्नी के बैंक खाते से पांच हजार रुपए ऑनलाइन जमा किए। इसके बाद चचेरे भाई के खाते से 35 हजार रुपए का भुगतान किया। धीरे-धीरे अन्य किस्तों में भी रकम ट्रांसफर की गई। इसी बीच सोनम ने दिनेश शर्मा का मोबाइल नंबर देकर फॉरेक्स मार्केट में निवेश करने को कहा। दिनेश ने बाजार में गिरावट का हवाला देते हुए निवेश के लिए इसे अच्छा अवसर बताया।
बड़े मुनाफे की उम्मीद में पवन ने रिश्तेदारों से रुपए उधार लिए और सोनम को दो लाख रुपए नकद दिए। इसके अलावा पांच लाख और चार लाख 40 हजार रुपए के दो चेक भी सौंपे।
70 हजार खाते में भेजकर भरोसा किया मजबूत
आरोपियों ने 29 दिसंबर 2024 को पवन को 50 हजार रुपए का मुनाफा होने की जानकारी दी। मुनाफे की रकम मांगने पर उनके बैंक खाते में ऑनलाइन 70 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। इससे पवन का भरोसा और बढ़ गया। बाद में ऐप पर निवेश की गई रकम पर 10 लाख 90 हजार रुपए से अधिक का मुनाफा दिखाया जाने लगा।
और रकम नहीं दी तो बंद कर दिया मुनाफा दिखाना
सोनम ने पवन पर और रुपए निवेश करने का दबाव बनाया। पवन ने रकम नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने ऐप पर मुनाफा दिखाना बंद कर दिया। रुपए वापस मांगने पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में रकम लगी होने का हवाला देकर टालमटोल की जाने लगी।
कंपनी के मैनेजर से संपर्क करने पर भी यही जवाब मिला। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पवन ने पुलिस से शिकायत की। लसूड़िया पुलिस प्रकरण दर्ज कर सोनम परदेशी और दिनेश शर्मा की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!