खबर
Top News

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 4:29 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद चल रही सियासी अटकलों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं और प्रदेशभर के विकास की जिम्मेदारी को इस फैसले की वजह बताया। साथ ही मुख्यमंत्री को रणछोड़ बताने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी पलटवार किया।

शनिवार को इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित एक होटल में भाजपा के सेवादूत अभियान की कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे खंडेलवाल ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वे अपनी व्यस्तताओं व व्यवस्थाओं के अनुरूप निर्णय लेते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जगह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर जिले का प्रभारी मंत्री बनाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री के प्रभार छोड़ने के कारणों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही थीं।

इंदौर आते रहेंगे, विकास के काम भी करेंगे
खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार इंदौर आते रहेंगे और शहर के विकास से जुड़े काम भी करते रहेंगे। मुख्यमंत्री केवल इंदौर के नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के हैं। उनके कंधों पर समूचे प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी है। ऐसे में अपनी व्यस्तताओं के अनुरूप जिलों के प्रभार में बदलाव करना उनका अधिकार है।

कमलनाथ और दिग्विजय का जिक्र कर पटवारी को घेरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि पटवारी जब चुनाव लड़े और हार गए, तब भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की थी। कांग्रेस के अंदरूनी हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल में कभी कमलनाथ के पुत्र शक्ति प्रदर्शन करते हैं तो कभी दिग्विजय सिंह अपने बेटे को आशीर्वाद देते हैं। पटवारी पहले अपने घर के हालात संभालें, उसके बाद भाजपा की चिंता करें।

हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे भाजपा के सेवादूत
भाजपा के सेवादूत अभियान की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में खंडेलवाल ने अभियान की रूपरेखा भी बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

एक से 25 दिसंबर तक सेवादूत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। आवश्यकता के अनुसार कुछ विधानसभा क्षेत्रों में दो सेवादूत भेजे जाएंगे। संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के विचारों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की गई है। सेवादूत 25 दिनों तक काम करेंगे। 25 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का समापन किया जाएगा, जिसके बाद पूरी गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

संबंधित समाचार

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

2 minutes ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

3 minutes ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

7 minutes ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

19 minutes ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

20 minutes ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

33 minutes ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

36 minutes ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

42 minutes ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

about 1 hour ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

about 1 hour ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 1 hour ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 2 hours ago
सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

about 2 hours ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

about 2 hours ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

about 2 hours ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

about 2 hours ago
दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन
Top News

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

about 2 hours ago
ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या
Top News

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!