खबर
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल: याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 4:34 pm
शेयर करें:
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और शास्त्रीय नृत्य से अलग पहचान बनाने वाली फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी शनिवार को इंदौर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर के पुराने पन्ने पलटे। कभी 'शोले' की बसंती का जिक्र हुआ तो कभी फिल्म 'क्रोधी' की फूलवती का। उन्होंने अभिनय की चुनौतियों से लेकर नृत्य के प्रति अपने समर्पण और निरंतर अभ्यास की अहमियत पर भी खुलकर बात की।

हेमा मालिनी ने कहा कि अभिनय और नृत्य उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। दोनों विधाओं में अभ्यास का विशेष महत्व है। वर्षों के अनुभव के बावजूद आज भी जब उन्हें किसी मंच पर नृत्य की प्रस्तुति देनी होती है तो वे उसकी बाकायदा तैयारी और नियमित अभ्यास करती हैं।

फूलवती के किरदार में भी बसंती की झलक
बातचीत के दौरान फिल्म 'शोले' में निभाए उनके चर्चित किरदार बसंती का जिक्र हुआ। इस पर हेमा मालिनी ने फिल्म 'क्रोधी' में अपनी भूमिका को याद करते हुए कहा कि उसका किरदार भी काफी अलग था। दर्शक जब उस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें कहीं न कहीं बसंती की झलक महसूस होगी।

वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म 'क्रोधी' में हेमा मालिनी ने फूलवती का किरदार निभाया था। इस भूमिका में उनके अभिनय का साहसिक और चुनौतीपूर्ण अंदाज देखने को मिला था।

अब पुरानी फिल्में देखकर याद आती हैं चुनौतियां
अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद जब वे अपनी पुरानी फिल्में देखती हैं तो उस दौर में निभाए गए किरदारों की कठिनाइयों का एहसास होता है। हालांकि, शूटिंग के वक्त उन्होंने उन चुनौतियों को बड़ी सहजता से निभा लिया था। अभिनय और नृत्य के अपने अनुभवों के जरिए उन्होंने बताया कि कला के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बावजूद अभ्यास की अहमियत कम नहीं होती।

संबंधित समाचार

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

1 minute ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

3 minutes ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

12 minutes ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

12 minutes ago
मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

21 minutes ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

29 minutes ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

30 minutes ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

42 minutes ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

about 1 hour ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

about 1 hour ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

about 1 hour ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 1 hour ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 2 hours ago
सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

about 2 hours ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

about 2 hours ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार
Top News

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

about 2 hours ago
आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम
Top News

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!