खबर
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा: थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित धरने में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इंदौर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्हें पंढरीनाथ थाने ले जाया गया।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, सरफराज अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी, गिरीश जोशी और विवेक खंडेलवाल ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

दिल्ली में धरने में शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर 12 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर धरना और भूख हड़ताल प्रस्तावित है।

इसमें शामिल होने के लिए इंदौर से युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होने वाले थे। दिल्ली जाने वालों में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 के अध्यक्ष दानिश खान, आकाश निजामपुरकर, सचिन यादव, जितेन पाटिल, प्रतीक मित्तल और सावन सिलावट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सैकड़ों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर दिल्ली जाने से रोक दिया। बाद में उन्हें थाना पंढरीनाथ में रखा गया।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष के आंदोलनों से घबराई हुई है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। ऐसे में आंदोलन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना उचित नहीं है।

नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की जा रही है।

प्रदेशभर में कार्रवाई का कांग्रेस का दावा
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इंदौर के अलावा मध्यप्रदेश के अन्य हिस्सों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका गया और हिरासत में लिया गया। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही बताते हुए विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और असहमति के लिए जगह होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

3 minutes ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

21 minutes ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 1 hour ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 1 hour ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 1 hour ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 1 hour ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 1 hour ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 2 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 2 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 2 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 2 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!