युवती से 1.30 करोड़ की ठगी: तांत्रिक सहेली ने रचा खेल; एक्स प्रेमी और टैटू आर्टिस्ट ने मिलकर जाल में फंसाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
पुलिस ने एक ऐसे संगठित ब्लैकमेलिंग गैंग का खुलासा किया है, जिसने प्यार, डर और अंधविश्वास का जाल बुनकर एक युवती की जिंदगी को तबाह कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पीड़िता से दुष्कर्म के साथ करीब 1.30 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल
करीब पांच साल पहले नाबालिग अवस्था में पीड़िता की पहचान इंस्टाग्राम पर आदित्यसिंह तोमर से हुई। शादी का झांसा देकर उसने उसे अपने जाल में फंसाया और फिर इंदिरा पार्क स्थित टैटू स्टूडियो में बुलाकर अपने साथी आर्यन सोनी के साथ मिलकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और शोषण का सिलसिला शुरू हुआ। पिता के निधन के बाद आरोपी ने पीड़िता से पैसे ऐंठना तेज कर दिया।
तांत्रिक सहेली ने रचा बड़ा खेल
मदद की उम्मीद में पीड़िता ने आयुषी चौहान नाम की महिला से संपर्क किया, जो खुद को तांत्रिक और ज्योतिषी बताती थी। उसने समस्या सुलझाने के बजाय खुद ही साजिश में शामिल होकर डर का नया जाल बुन दिया। आयुषी ने झूठा भरोसा दिलाया कि वह पुलिस संपर्कों के जरिए वीडियो डिलीट करवा देगी और इसके बदले मोटी रकम ऐंठ ली।
फर्जी क्राइम ब्रांच और सीबीआई बनकर दी धमकियां
इसके बाद आयुषी, उसका पति आकाश और आदित्य ने मिलकर एक संगठित गिरोह की तरह काम शुरू किया। अलग-अलग नंबरों से कॉल कर खुद को क्राइम ब्रांच और जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़िता को गालियां दी जातीं, झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जाती। डर और बदनामी के खौफ में पीड़िता से बार-बार लाखों रुपये वसूले गए।
सोना गिरवी रखकर भी वसूली
अक्टूबर 2025 में आरोपियों ने खुद को बड़े अधिकारी बताकर 60 लाख रुपये की मांग कर दी। इस बार आयुषी ने पीड़िता को परिवार का 450 ग्राम सोना गिरवी रखने के लिए मजबूर किया और करीब 35 लाख रुपये का लोन लेकर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
एसपी तक पहुंचा मामला, 72 घंटे में खुलासा
लगातार प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी जांच के आधार पर महज 72 घंटे में पूरे गैंग का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्यसिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ठगी के पैसों से ऐशो-आराम
जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी के पैसों से लग्जरी जीवन जी रहे थे। उन्होंने महंगी एसयूवी खरीदी, सोना जमा किया और पुलिस से बचने के लिए तांत्रिक स्थलों पर जाकर पूजा-पाठ तक करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लग्जरी कार, करीब 40 लाख रुपये का सोना, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!