राज्यसभा चुनाव का विवाद: जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त करने से जुड़ा मामला, तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से जुड़ा विवाद अब निर्वाचित सांसदों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। चुनाव याचिका पर जवाब दाखिल करने में लगातार हो रही देरी को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने तीनों सांसदों पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए जवाब प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है।
कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ सुनवाई कर रही है।
मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
नामांकन निरस्त करने के फैसले को दी चुनौती
मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा चुनाव के दौरान अपना नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
याचिका में नामांकन पत्रों की जांच और आपराधिक प्रकरण से संबंधित जानकारी के खुलासे को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।
नटराजन ने सांसद तरुण चुग के नामांकन पत्र में तेलंगाना की एक अदालत से जारी नोटिस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। नटराजन का कहना है कि अपना पक्ष रखने के बावजूद आपराधिक प्रकरण से जुड़ी जानकारी छिपाने के आधार पर उनका ही नामांकन निरस्त कर दिया गया।
तीन सांसदों के साथ निर्वाचन आयोग भी पक्षकार
चुनाव याचिका में राज्यसभा सांसद तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, भारतीय निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पक्षकार बनाया गया है।
वहीं, निर्वाचन आयोग की ओर से आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का नाम याचिका से हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
पहले चेतावनी दी, अब लगाया जुर्माना
पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में सांसदों का जवाब देने का अधिकार समाप्त किया जा सकता है।
उस दौरान सांसदों की ओर से अधिवक्ताओं ने वकालतनामा पेश किया था।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सांसदों के अधिवक्ताओं ने जवाब दाखिल करने के लिए फिर समय मांगा।
इस पर अदालत ने तीनों पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए अंतिम अवसर दिया।
11 दिसंबर की सुनवाई पर टिकी निगाहें
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता तथा सांसदों की ओर से अधिवक्ता दीपक तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अब 11 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में तीनों सांसदों के जवाब और निर्वाचन आयोग के आवेदन पर न्यायालय के रुख पर निगाहें रहेंगी।
फिलहाल अदालत ने चुनाव की वैधता पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है। जुर्माना जवाब दाखिल करने में हुई देरी के कारण लगाया गया है।
ताजा अपडेट
हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम पक्षकारों की सूची से हटाने के निर्देश भी दे दिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा को जवाब प्रस्तुत करने की अनुमति मिली है। नटराजन ने अपने नामांकन निरस्तीकरण के साथ महेश केवट के निर्वाचन को भी चुनौती दी है। तीनों भाजपा सांसदों को जवाब देने के लिए दो सप्ताह की अंतिम मोहलत मिली है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!