युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी: होटल रेटिंग से मुनाफे का दिया झांसा; पहले छोटे रिटर्न देकर जीता भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अधारताल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कमाई के लालच में एक युवक से 37 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जागृति नगर अमखेरा निवासी 29 वर्षीय विक्रांत साहू को टेलीग्राम और एक ऐप के जरिए होटल रेटिंग का काम देने का झांसा दिया गया।
पहले छोटे रिटर्न देकर जीता भरोसा
शुरुआत में ठगों ने छोटे निवेश पर मुनाफा लौटाकर उसका भरोसा जीता और बाद में अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराते रहे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टेलीग्राम पर आया पहला मैसेज
पीड़ित के मुताबिक, 8 जनवरी 2025 को टेलीग्राम पर ‘अदिति रियांश’ नाम से मैसेज आया था। इसमें ‘सीक्रेट एस्केप्स’ के जरिए होटल रेटिंग करने और घर बैठे कमाई का ऑफर दिया गया।
शुरुआत में विक्रांत को एक रेटिंग के बदले 1,024 रुपए दिए गए। इसके बाद 10 हजार रुपए जमा करने पर 17,546 रुपए और 20,960 रुपए लगाने पर 42,573 रुपए वापस किए गए। इस तरह शुरुआती भुगतान से पीड़ित को लगा कि यह वास्तविक ऑनलाइन काम है।
भरोसा जीतते ही बढ़ने लगी रकम
छोटे निवेश पर मुनाफा मिलने के बाद विक्रांत ने ज्यादा रकम लगानी शुरू कर दी। 11 से 15 जनवरी 2025 के बीच उसने NEFT, RTGS और PhonePe के जरिए कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए।
पुलिस के मुताबिक, रकम केवल विक्रांत के SBI खाते से ही नहीं गई, बल्कि उसकी पत्नी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से भी 99 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।
साथी शुभम विश्वकर्मा से 84,787 रुपए और परिचित अंकिता गुप्ता के इंडियन बैंक खाते से करीब 17 लाख रुपए भी ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा पीड़ित ने मदनमहल और ICICI बैंक शाखाओं में जाकर भी बड़ी रकम जमा की।
मार्च 2026 तक चलता रहा पैसे ऐंठने का खेल
शिकायत के मुताबिक, ठगों ने बाद में भी अलग-अलग बैंक खातों और PhonePe के जरिए रकम मंगाना जारी रखा। मार्च 2026 तक उससे 40 से 50 हजार रुपए की अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा कराए जाते रहे।
कुल मिलाकर पीड़ित से 37,61,566 रुपए ट्रांसफर कराए गए, जबकि बदले में सिर्फ 61,143 रुपए वापस किए गए। इस हिसाब से पीड़ित को करीब 37 लाख 423 रुपए का नुकसान हुआ।
रिटर्न नहीं मिला तो हुआ ठगी का एहसास
जब बार-बार रकम जमा कराने के बावजूद निवेश की रकम और कथित मुनाफा वापस नहीं मिला तो विक्रांत को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने 25 अगस्त की रात अधारताल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अब टेलीग्राम अकाउंट, ऐप से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि रकम किन-किन खातों में पहुंची और इस साइबर ठगी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।
पुलिस की जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनके धारक सीधे गिरोह से जुड़े थे या उनके खातों का इस्तेमाल किसी अन्य तरीके से किया गया।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!