खबर
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला: भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 5:09 pm
शेयर करें:
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अयोध्यापुरी की विवादित चार एकड़ जमीन को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में जिला अदालत ने प्रतीक संघवी, दीपक मद्दा के डायरेक्टर वाली कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है।

रहवासी संघ का दावा खारिज
अदालत ने कंपनी के पक्ष में 24 फरवरी 2007 को हुई जमीन की रजिस्ट्री को वैध माना और अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण संघ तथा देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के दावों को खारिज कर दिया।

350 करोड़ रुपये बताई जा रही जमीन
संबंधित जमीन की मौजूदा बाजार कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिला अदालत की न्यायाधीश डॉ. शुभ्रा सिंह ने 65 पन्नों के आदेश में कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों से यह साबित नहीं होता कि कंपनी को बेची गई चार एकड़ जमीन पर रहवासी संस्था के सदस्यों के भूखंड स्थित थे।

4 करोड़ रुपये में हुआ था जमीन का सौदा
विवादित जमीन मूल रूप से देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था से जुड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1986 में सीलिंग से मुक्त हुई 15.52 एकड़ जमीन संस्था ने धारा 20 के तहत खरीदी थी। इसमें कुल 369 प्लॉटधारक होने की बात कही गई है।

इन कंपनी को बेच दिया
हालांकि, मास्टर प्लान में जमीन का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए निर्धारित होने के कारण कॉलोनी की वैधता और नगर निगम की मंजूरी को लेकर विवाद सामने आया। फरवरी 2007 में संस्था ने इस जमीन में से चार एकड़ हिस्सा सिम्पलेक्स इन्वेस्टमेंट एंड मेगा फाइनेंस कंपनी को बेच दिया।

सौदे की कीमत चार करोड़ रुपये तय हुई थी। भुगतान के लिए कंपनी की ओर से 20 चेक दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन उपलब्ध विवरण के अनुसार इनमें से केवल 1.80 करोड़ रुपये के चेक ही भुगतान हुए और 2.20 करोड़ रुपये बकाया रह गए।

2008 में रहवासी संघ ने उठाया था सवाल
वर्ष 2008 में अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण संघ का गठन हुआ। संघ ने दावा किया कि कंपनी को बेची गई चार एकड़ जमीन पर उसके सदस्यों के भूखंड हैं। इसी आधार पर कंपनी के पक्ष में हुए सौदे को अवैध बताते हुए शिकायतें की गईं।

दूसरी ओर, कंपनी ने जमीन पर अपना अधिकार जताते हुए जिला अदालत का रुख किया। मामले में एसडीओ इंदौर, कलेक्टर इंदौर, अयोध्यापुरी रहवासी समिति और देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था को पक्षकार बनाया गया था।

अदालत ने नक्शे और दस्तावेजों को माना अहम
अदालत के आदेश के मुताबिक, संस्था के पास कुल 6.75 लाख वर्गफीट जमीन थी। इसमें 1,250-1,250 वर्गफीट के भूखंड काटकर 178 सदस्यों को जमीन देने का उल्लेख किया गया है। इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल 2,22,500 वर्गफीट बताया गया है।

इसके बाद संस्था के पास करीब 4.53 लाख वर्गफीट जमीन बचने की बात कही गई। आदेश के अनुसार, इसी शेष जमीन में से लगभग 1.74 लाख वर्गफीट हिस्सा कंपनी को बेचा गया था, जिसे चार एकड़ बताया गया है।

अदालत ने माना कि विवादित हिस्से पर संस्था के सदस्यों के भूखंड होने या उनकी रजिस्ट्री होने के पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

जमीन का स्पष्ट नक्शा भी पेश नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो सके कि कंपनी को बेची गई जमीन और सदस्यों को आवंटित भूखंड एक ही स्थान पर हैं।

इसी आधार पर रहवासी संघ का दावा स्वीकार नहीं किया गया।

2020 में भूमाफिया कार्रवाई के दौरान दर्ज हुआ था केस
वर्ष 2020 में तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के कार्यकाल में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इस जमीन से जुड़े मामले में प्रतीक संघवी, दीपक मद्दा और मुकेश खत्री के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई थी।

यह कार्रवाई संस्था के सदस्यों की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े आरोपों के संदर्भ में हुई थी। वर्तमान में जिला अदालत के फैसले में विवादित चार एकड़ जमीन की रजिस्ट्री को वैध माना गया है।

संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

15 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

15 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

24 minutes ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

25 minutes ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

32 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

42 minutes ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 1 hour ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 1 hour ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 1 hour ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 1 hour ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 1 hour ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 1 hour ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 1 hour ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 1 hour ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

about 2 hours ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

about 2 hours ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!