खबर
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज: तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 6:29 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सुमन नगर इलाके में शनिवार शाम पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

मजदूरों की गेती पाइपलाइन पर लगने से तेज दबाव के साथ गैस का रिसाव होने लगा।

तत्काल गैस कंपनी को सूचना दी
अचानक तेज आवाज के साथ गैस निकलने से आसपास के रहवासियों में घबराहट फैल गई। लोगों ने तत्काल गैस कंपनी को सूचना दी।

इसके बाद गैस सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की गई। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

चिंता की बात यह है कि रहवासियों के मुताबिक, इसी गली में कुछ महीने पहले भी गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण हादसा हुआ था, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोबारा ऐसी घटना सामने आने से इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

शाम 5 बजे खुदाई के दौरान हुआ रिसाव
रहवासी नीलेश के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे पानी की लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था।

इसी दौरान अवंतिका गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया।

लोगों ने तुरंत गैस कंपनी को फोन कर घटना की जानकारी दी और रिसाव रोकने की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शी कुमरावत सिंह सोलंकी ने बताया कि दो मजदूर खुदाई कर रहे थे।

इसी दौरान पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ गैस निकलने की आवाज आने लगी।

उन्होंने तत्काल बिल्डिंग के सुपरवाइजर को सूचना दी। इसके बाद सुपरवाइजर ने गैस कंपनी से संपर्क किया।

इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा
गैस रिसाव की घटना ने रहवासियों को कुछ महीने पहले हुए हादसे की याद दिला दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी गली में पहले भी गैस पाइपलाइन से रिसाव हुआ था, जिसमें कई लोग झुलस गए थे।

लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने से भूमिगत पाइपलाइनों की सुरक्षा और खुदाई से पहले उनकी स्थिति की जानकारी जुटाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

रहवासियों के लिए यह चिंता का विषय है कि एक ही इलाके में दोबारा ऐसी घटना कैसे हुई।

गैस सप्लाई बंद कर शुरू की गई मरम्मत
सूचना मिलने के बाद गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कर मरम्मत का काम शुरू किया।

समय रहते गैस आपूर्ति रोकने से संभावित खतरे को टालने में मदद मिली।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 1 hour ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 2 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 2 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 2 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 2 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 3 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 3 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 3 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 3 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 3 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 3 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 3 hours ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!