अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड: रेंज में कर दिया लाइन अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली, मंत्री से शिकायत के बाद डीएफओ की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट. की खबर का असर रिश्वतखोरी के खेल का खुलासा होने के बाद मचा हड़कंप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लकड़ी से भरे वाहनों से अवैध वसूली और ‘सिस्टम' के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले में ‘खुलासा फर्स्ट' की खबर का बड़ा और व्यापक असर हुआ है। ‘खुलासा फर्स्ट' द्वारा वन विभाग में जारी इस सिंडिकेट और रिश्वतखोरी के खेल का खुलासा किए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीएफ पीएन मिश्रा के निर्देशन पर डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी चारों वनकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंशन के बाद वनरक्षक अमन मालवीय और आशीष कुशवाह को चोरल रेंज तथा प्रदीप गिरासे एवं शुभम ठाकुर को मानपुर रेंज में अटैच करने के आदेश जारी किए गए हैं।
वॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था अवैध लकड़ी परिवहन का सिस्टम: ‘खुलासा फर्स्ट' ने प्रमुखता से उजागर किया था कि इंदौर रेंज में लकड़ी से भरे वाहनों को सुरक्षित निकलवाने के लिए ‘फॉरेस्ट कंट्रोल इंदौर' नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा था।
नियम के मुताबिक जिस वाहन का नंबर और प्रति गाड़ी 7 हजार रुपए की ‘एंट्री फीस' इस ग्रुप में डाल दी जाती थी, उसे पूरी रेंज में कोई भी वनकर्मी नहीं रोकता था। वन विभाग के गश्ती वाहन खुद इन गाड़ियों को एस्कॉर्ट कर सुरक्षित सीमा से बाहर निकालते थे। 2 अक्टूबर 2026 को भी वाहन संख्या एमएच 49 एटी 8223 की पूरी जानकारी रवाना होने से पहले इसी ग्रुप में साझा की गई थी।
कर्मचारियों ने 4 घंटे तक चालक को बंधक बनाया
तय व्यवस्था और एंट्री फीस जमा होने के बावजूद 2 अक्टूबर की रात चारों वनरक्षकों प्रदीप गिरासे, शुभम ठाकुर, अमन मालवीय और आशीष कुशवाह ने दो निजी वाहनों (एमपी 13 झेडयू 7302 और एमपी 09 सीपी 2602) से आकर लकड़ी भरे वाहन को घेर लिया।
वॉट्सएप ग्रुप में गाड़ी का नंबर दर्ज होने की बात कहने पर भी कर्मचारियों ने 4 घंटे तक चालक को बंधक बनाए रखा और 2.25 लाख रुपए की मांग की। आखिरकार तेजाजी नगर-खंडवा रोड चौराहे पर रात 3 से 4 बजे के बीच कार के भीतर 1.25 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
शाजापुर निवासी शिकायतकर्ता शादाब खान ने प्रदेश के वन मंत्री, मुख्य वन संरक्षक पीएन मिश्रा और डीएफओ लाल सुधाकर सिंह को फोन-पे के डिजिटल स्क्रीनशॉट और ट्रांजैक्शन रसीदों के साथ लिखित शिकायत सौंपी थी।
पुराने मामले में लीपापोती, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कराया था समझौता: वनरक्षक प्रदीप गिरासे पर पूर्व में भी 1 लाख रुपए अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
पीड़ित कालू खां ने 20 मार्च 2026 को सीएम हेल्पलाइन (शिकायत क्रमांक 37339436) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर रेंज में गाड़ी रोकने के एवज में आशीष कुशवाह और प्रदीप गिरासे द्वारा 1 लाख रुपए वसूले गए और अतिरिक्त 1 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।
हालांकि, 31 मार्च 2026 को विभागीय स्तर पर सौदेबाजी करके शिकायतकर्ता की तथाकथित सहमति के आधार पर शिकायत को बंद करा दिया गया था और आरोपी वनकर्मी पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई थी, जिससे इनके हौसले और बुलंद हो गए थे।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!