कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब: राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईडीए द्वारा अस्थायी रूप से अपनी जमीन उपलब्ध कराने पर शुल्क निर्धारण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को आईडीए बिल्डिंग के बाहर करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अलग-अलग आयोजनों के लिए शुल्क तय करने का आधार स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सात दिन में सवालों के जवाब नहीं मिले तो दोबारा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान के उपयोग पर 14 लाख से अधिक शुल्क वसूले जाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने सवाल किया कि विजय नगर चौराहा पर भाजपा के संकल्प ज्योति अभियान कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किए गए मैदान का शुल्क क्यों नहीं लिया गया? कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने पटाखा दुकानों के लिए मैदान के उपयोग और किराया निर्धारण की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।
सरकारी कार्यक्रम बताने पर चौकसे ने उठाए सवाल... करीब दो घंटे चले धरने के बाद आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विजय नगर में भाजपा के कार्यक्रम को सरकारी आयोजन बताकर शुल्क से छूट देने के आधार पर सवाल किए।
झाड़े ने बताया कि यह मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी शासकीय कार्यक्रम था, इसलिए उसका शुल्क नहीं लिया गया। इस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पूछा कि कार्यक्रम को सरकारी मानने का आधार क्या था और क्या उसमें सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी या हितग्राहियों को लाभ देने जैसी गतिविधियां हुई थीं? इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।
पटाखा दुकानों का कितना किराया, आईडीए बताए... कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि जब राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख से अधिक शुल्क लिया गया, तो रीजनल पार्क के सामने थोक पटाखा दुकानों के लिए कितना किराया निर्धारित किया गया है, आईडीए बताए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले दुकानों के लिए मैदान का उपयोग कैसे शुरू हो गया।
सीईओ झाड़े के अनुसार पटाखा दुकानों के लिए शुल्क भूमि की उपयोगिता और उसके इस्तेमाल के आधार पर निर्धारित किया जाता है। दुकानदारों ने निर्धारित शुल्क के साथ पिछले वर्ष का बकाया भी जमा करा दिया है। हालांकि कांग्रेस ने शुल्क निर्धारण और अलग-अलग आयोजनों पर लागू नियमों को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा।
सात दिन में जवाब देने की मांग... प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, दीपू यादव, राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, अमन बजाज, अर्चना जायसवाल, राजा चौकसे, देवेंद्रसिंह यादव, शेफु वर्मा, सीमा सोलंकी, सुदामा चौधरी, सादिक खान और रफीक खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीईओ से बातचीत के बाद भी असंतोष जताते हुए कार्यकर्ताओं ने आईडीए परिसर में पुतला दहन किया।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!