पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला: एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में पांच दिन से लापता अधिवक्ता विशाल रमणानी का शव शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। विशाल 5 अक्टूबर की रात घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया था।
तलाश कर रही थी पुलिस
परिजनों की शिकायत पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विशाल रमणानी (29), पिता जय किशन रमणानी, ईरानी मार्केट स्थित मकान नंबर 11 में रहते थे।
जिला न्यायालय में अधिवक्ता थे विशाल
वह भोपाल जिला न्यायालय में अधिवक्ता थे। उनकी बहन गरिमा रमणानी भी वकील हैं। विशाल के लापता होने के बाद परिजनों ने हनुमानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
5 अक्टूबर की रात घर से निकले थे विशाल
परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 5 अक्टूबर को विशाल शाम करीब 6 से 7 बजे घर आए थे। रात करीब 10:30 बजे जब उनकी बहन गरिमा घर लौटीं, तब तक विशाल बाहर घूमने के लिए निकल चुके थे।
कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था
परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे विशाल को उनके दोस्त राजू सरदार के साथ कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद जब रात करीब 12 बजे उन्हें फोन किया गया, तो उनका मोबाइल बंद मिला।
एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल
विशाल का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनका मोबाइल घर के पास खड़ी एक्टिवा की डिग्गी में मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
केस दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मौत की वजह की जांच
शनिवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर विशाल का शव मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जीआरपी ने मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विशाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले के घटनाक्रम और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!