पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया: आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में नाम कटने के बाद अनुपस्थित और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की दोबारा तलाश होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भोपाल जिले के 2900 बीएलओ शनिवार से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।
31 अक्टूबर तक रिपोर्ट देंगे। बीएलओ मतदाताओं से पूछेंगे कि एसआईआर के दौरान वे घर पर क्यों नहीं मिले, दूसरी जगह क्यों शिफ्ट हुए और गणना प्रपत्र लेने के बाद भी उसे जमा क्यों नहीं किया।
जिले में 3.88 लाख मतदाताओं के नामों की जांच की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे के मुताबिक, इनमें 1 लाख 1,503 अनुपस्थित और 2 लाख 86 हजार 661 स्थायी रूप से शिफ्ट हुए मतदाता हैं।
सर्वे के दौरान 8 और 9 अक्टूबर को विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। एसआईआर में अनुपस्थित और स्थायी रूप से शिफ्ट मतदाताओं के कटे नामों की दोबारा जांच होगी। सर्वे 31 अक्टूबर तक चलेगा। भोपाल में 2900 बीएलओ लगाए गए हैं।
नाम कैसे जुड़वा सकेंगे: जांच में पते पर मिलने वाले पात्र मतदाताओं के नाम जरूरी दस्तावेज के बाद जोड़े जा सकेंगे। 2003 का रिकॉर्ड देना जरूरी नहीं होगा। बीएलओ से ऑफलाइन फॉर्म लेकर या वोटर हेल्पलाइन ऐप और निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं। सत्यापन के बाद नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा। जनवरी में तैयार होने वाली नई मतदाता सूची का इस्तेमाल जून 2027 में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी किया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!