भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर अभाना की टेक पर ढलान के दौरान एक यात्री बस अनियंत्रित हो गई और साइकिल से स्कूल जा रही तीन छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ढलान पर अनियंत्रित हुई बस
जानकारी के अनुसार, दमोह से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP 20 PA 0550 शनिवार सुबह करीब 10 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी।
अभाना की टेक पर ढलान के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर साइकिल से स्कूल जा रही तीन छात्राओं को टक्कर मार दी।
तीनों छात्राएं कक्षा सातवीं और आठवीं में पढ़ती थीं। हादसा इतना गंभीर था कि दो छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तीसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दो छात्राओं की मौत की खबर से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
उनकी मांग थी कि मृतक छात्राओं और घायल छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिया जाए तथा बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।
कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रा तथा मृतक छात्राओं के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा करने और स्थिति संभालने के निर्देश दिए।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
पुलिस पंचनामा सहित आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर हादसे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!