खबर
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 5:44 pm
शेयर करें:
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने उद्योग नगर मूसाखेड़ी, नौलखा और नृसिंह बाजार समेत कई इलाकों में खाद्य निर्माण इकाइयों और रेस्टोरेंट्स पर औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान बिना वैध लाइसेंस चल रही एक गुलाब जामुन मिक्स फैक्ट्री में काम पूरी तरह बंद करा दिया गया, वहीं शिकायतों के आधार पर कई बड़े रेस्टोरेंट्स से खाद्य सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

कार्रवाई के दौरान मूसाखेड़ी स्थित अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में पाया गया कि प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन समाप्त हो चुका था और दर्ज पते में भी गड़बड़ी थी। इसके बावजूद मौके पर गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण और पैकिंग की जा रही थी। प्रतिष्ठान प्रभारी जितेंद्र कुमार जोशी की उपस्थिति में टीम ने दो अलग-अलग ब्रांड के सैंपल जब्त किए और वैध लाइसेंस मिलने तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी।

इसी तरह मूसाखेड़ी स्थित मामाजी गृह उद्योग का निरीक्षण करने पर प्रोपराइटर संतोष पाटीदार की उपस्थिति में भारी गंदगी पाई गई। कच्चा माल सीधे जमीन पर रखा था और कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी नदारद थे। टीम ने यहां से लॉलीपॉप और काजू मलाई टॉफी के नमूने लिए।

ग्राहकों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नौलखा स्थित शिवसागर रेस्टोरेंट और नृसिंह बाजार स्थित लोकेलाइट किचन प्राइवेट लिमिटेड पर भी शिकंजा कसा। शिवसागर रेस्टोरेंट में किचन के टेबल पर कॉकरोच मिलने और अनहाईजीनिक हालात की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद जंग लगे बर्तन हटवाए गए और क्रीम का सैंपल लिया गया।

वहीं लोकेलाइट किचन में प्रोपराइटर अनुष्का जैन की उपस्थिति में पनीर, दाल, छोला और भटूरा के सैंपल एकत्र कर नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिए कारोबारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई, पर्सनल हाईजीन तथा मानकों के पालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

एकत्र किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

20 minutes ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

38 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 1 hour ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 1 hour ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 2 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!