खबर
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने निर्धारित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 10 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा पांच अन्य पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राथमिकता वाले कार्यों में नहीं मिली अपेक्षित प्रगति
प्रशासन के अनुसार, स्वामित्व योजना, अधिकार अभिलेखों का निर्माण, किसान फार्मर आईडी, ई-केवाईसी सहित शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समय-समय पर संबंधित पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद निर्धारित शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की अनुशंसा की। एसडीएम की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने यह कदम उठाया।

बुरहानपुर और नेपानगर तहसील के पटवारी शामिल
सेवा समाप्ति की कार्रवाई बुरहानपुर और नेपानगर तहसील में पदस्थ कुल 10 परिवीक्षाधीन पटवारियों के खिलाफ की गई है।

बुरहानपुर तहसील के अमित चौरसिया और महिमा थड्डानी की सेवा समाप्त की गई है। वहीं, नेपानगर तहसील के अजय पवार, नीतू सिंह तोमर, रुद्र प्रताप सिंह, सतीष शर्मा और राहुल लोधी सहित अन्य संबंधित पटवारियों पर भी कार्रवाई की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सूची में विशाल रघुवंशी, अभय भट्ट और शिवम गुप्ता के नाम भी शामिल हैं।

पांच पटवारी निलंबित, बस्ते जमा कराने के निर्देश
सेवा समाप्ति के साथ ही कलेक्टर ने पांच अन्य पटवारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित पटवारियों को तत्काल अपने बस्ते जमा कराने के लिए भी कहा गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा नहीं करने के मामलों में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

1 minute ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

7 minutes ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

11 minutes ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

13 minutes ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

18 minutes ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

22 minutes ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

25 minutes ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

38 minutes ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

42 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 1 hour ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 1 hour ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

about 1 hour ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

about 1 hour ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

about 1 hour ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 1 hour ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!