बच्चों को बांटने लाए लड्डुओं में मिले कीड़े: दो बच्चों को पेट दर्द; दुकान सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को बांटने के लिए लाए गए लड्डुओं में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया।
मामला धमनाई पंचायत के सोनगुड़ारिया गांव का है, जहां माध्यमिक स्कूल के बच्चों को करीब 40 किलो लड्डू बांटे जा रहे थे। वितरण के दौरान करीब 8 साल की एक बच्ची ने लड्डू में कीड़े होने की शिकायत की।
शिकायत सामने आते ही ग्रामीणों ने लड्डुओं का वितरण रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों ने लड्डू खा लिए थे। इनमें से दो बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। मामले की जानकारी तहसीलदार और एसडीएम को भी दी गई।
शिकायत मिलते ही रुकवाया लड्डुओं का वितरण
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में बच्चों को लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची ने लड्डू में कीड़ा होने की बात बताई। इसके बाद ग्रामीणों और स्कूल से जुड़े लोगों ने लड्डुओं की जांच की तो मामला सामने आया।
बच्चों को तत्काल लड्डू खाने से रोक दिया गया और बाकी लड्डुओं का वितरण बंद करा दिया गया। घटना के बाद गांव में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
खजराना की दुकान से खरीदे गए थे लड्डू
धमनाई पंचायत के सरपंच सीताराम चौहान के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चों को बांटने के लिए लड्डू खजराना स्थित योगेश शर्मा की दुकान से खरीदे गए थे। पंचायत की ओर से करीब 40 किलो लड्डू लिए गए थे।
सरपंच के मुताबिक, वितरण शुरू होने के बाद बच्चों ने लड्डुओं में कीड़े होने की शिकायत की। इसके बाद तत्काल वितरण रोक दिया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई।
खाद्य विभाग ने दुकान सील की, सैंपल जांच के लिए भेजे
शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम खजराना स्थित संबंधित दुकान पर पहुंची। टीम ने दुकान से लड्डू जब्त किए और दुकान सील करने की कार्रवाई की।
खाद्य विभाग ने लड्डुओं के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लड्डुओं की गुणवत्ता और मामले में जिम्मेदारी तय होगी।
प्रशासन ने शुरू की जांच
नायब तहसीलदार योगेश मेश्राम ने बताया कि माध्यमिक स्कूल के बच्चों के लिए पंचायत की ओर से दुकान से लड्डू खरीदे गए थे। वितरण के दौरान शिकायत सामने आने के बाद खाद्य विभाग को सूचना दी गई।
विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड्डू जब्त किए और दुकान सील कर दी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
प्रशासन की ओर से यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड्डुओं का निर्माण कब हुआ था, उन्हें किस परिस्थितियों में रखा गया और वितरण से पहले उनकी गुणवत्ता की जांच की गई थी या नहीं।
खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लड्डुओं में कीड़े किस वजह से पड़े और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!