निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा मजदूर: फर्स्ट बटालियन इलाके में हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम, इस राज्य का निवासी था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के फर्स्ट बटालियन क्षेत्र में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक युवा मजदूर की जान चली गई। निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवें माले से गिरे 22 वर्षीय पंकज को घायल अवस्था में महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का मूल निवासी था और मात्र दो महीने पहले ही काम की तलाश में इंदौर आया था।
सामान लेने गया और फिर नहीं लौटा
सदर बाजार पुलिस के अनुसार, पंकज पुत्र मुकेश उक्त निर्माणाधीन इमारत में पांचवें माले पर प्लास्टर का काम करता था। शनिवार शाम काम समाप्त होने के बाद जब सभी मजदूर नीचे उतरने लगे, तभी पंकज किसी सामान को लेने के लिए अकेले आठवें माले पर चला गया।
घायल अवस्था में पड़ा मिला
जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो साथी मजदूरों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर उसे जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा पाया गया। तत्काल ठेकेदार रियाज को सूचना दी गई, जो उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाना के पास आया था काम करने, भाई दिल्ली में
पंकज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला था। करीब दो महीने पहले वह इंदौर में अपने नाना के पास आकर रहने लगा था और निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा था। उसका एक भाई दिल्ली में रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम होगा
सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंकज आठवें माले से फिसला या किसी अन्य कारण से गिरा। पूरी जांच के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!