घर में घुसकर युवती से रेप: पड़ोसी ने धमकी देकर कई बार बनाए संबंध; वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराए के मकान में रहती थी पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। दिसंबर महीने में उसकी मां का निधन हो गया था, जबकि उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
बातों में उलझा लिया
युवती के अनुसार पड़ोस में रहने वाला अभिषेक धनौलिया अपनी परिवार सहित पास ही रहता था। मां की मौत के बाद आरोपी और उसके परिवार से बातचीत बढ़ने लगी थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती का भरोसा जीत लिया।
धमकी देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि करीब एक महीने पहले रात में आरोपी चुपचाप उसके कमरे में घुस आया। उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया।
धमकी देकर उसका शोषण करता रहा
घटना के बाद युवती डर गई और किसी को कुछ नहीं बता सकी। युवती के मुताबिक आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि 9 मई 2026 की रात भी आरोपी उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला दर्ज
अगले दिन जब उसके पिता घर लौटे तो युवती ने पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद दोनों गोला का मंदिर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक धनौलिया के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!