महिला की हत्या का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार; एक हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा धाम कॉलोनी में 23 जनवरी को हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
मृतिका के हाथ-पैर बंधे हुए थे
टीसीएस कंपनी में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाली गायत्री पति सुनील धीमान (40 वर्ष) का शव उनके घर के भीतर संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतिका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
दम घोंटकर हत्या की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर थाना बाणगंगा में अपराध क्रमांक 166/26, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
250 CCTV खंगाले
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास एवं एडीसीपी रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर रुबीना मिजवानी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, पड़ोसियों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।
इसके आधार पर आरोपियों की पहचान मृतिका के पड़ोस में किराए से रहने वाले अमित मौर्य, सुमित मौर्य और उनके साथी अमित गड़ेकर (निवासी वीणा नगर) के रूप में हुई।
फरार होते वक्त ऑटो पलटा, दो आरोपी दबोचे
28 जनवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ऑटो से फरार होने की फिराक में हैं। पुलिस ने सुपर कॉरिडोर चौराहे के पास घेराबंदी की।
पुलिस को देख ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन भगाया, लेकिन अंधेरे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते में ऑटो गड्ढे में गिर गया। हादसे में दोनों आरोपियों को चोटें आईं, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
चोरी की नीयत से घर में घुसे थे
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कई दिनों से मृतिका की दिनचर्या पर नजर रखे हुए थे। चोरी के उद्देश्य से सुबह के समय घर में घुसे, महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
इसके बाद घर से नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। तीसरा आरोपी अमित गड़ेकर फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ पहले से भी बाणगंगा थाने में चोरी का मामला दर्ज है। उसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
अमित मौर्य (32 वर्ष), निवासी गंगा धाम कॉलोनी
सुमित मौर्य (30 वर्ष), निवासी गंगा धाम कॉलोनी
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
इस खुलासे में थाना प्रभारी बाणगंगा, निरीक्षक सियाराम गुर्जर, उप निरीक्षक सीमा मुवेल, उप निरीक्षक शुभम पान्डे, प्रआर. 1898 कमलेश चावड़ा, प्रआर. 2021 चरणसिंह, आर. 3720 जितेन्द्र गोयल, आर. 3988 सुखवेन्द्र, आर. 362 धर्मेन्द्र ओझा, आर. 2835 नागेन्द्र, आर. 2389 प्रमोद मवई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिस पर डीसीपी ज़ोन-03 द्वारा सभी को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!