जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता: खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में
KHULASA FIRST
संवाददाता

मारुति नगर चौराहे पर शाम को होना है भजन संध्या का आयोजन
आयोजकों ने सुबह से ही बंद कर दी मुख्य सड़क
स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा और आम राहगीर होते रहे परेशान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अगर कोई आम आदमी सड़क पर अपना वाहन खड़ा कर दे तो यातायात व्यवस्था बिगाड़ने के नाम पर तत्काल कार्रवाई का खतरा रहता है, लेकिन सड़क पर बड़ा आयोजन करना हो तो शायद रसूख ही सबसे बड़ा रास्ता बन जाता है।
सुखलिया स्थित मारुति नगर चौराहे पर खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आयोजन शाम को होना है, लेकिन मुख्य सड़क सुबह से ही बंद कर दी गई, यानि भजन संध्या में भक्ति का रंग शाम को चढ़ेगा, लेकिन उसकी परेशानी सुबह से ही आम जनता को मिलने लगी।
सुबह घर से स्कूल के लिए निकले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों तक को रास्ता बंद होने के कारण परेशान होना पड़ा। किसी को वैकल्पिक रास्ता तलाशना पड़ा तो किसी को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। सवाल यह है कि जब कार्यक्रम शाम को होना है तो सड़क सुबह से बंद करने की ऐसी कौन-सी मजबूरी थी? क्या आयोजन की तैयारियां आम जनता की आवाजाही से ज्यादा जरूरी थीं?
आखिरकार कैसे मिल गई मुख्य सड़क बंद करने की अनुमति?
आयोजन अंशुल चौकसे के नाम से किया जा रहा है। इसके प्रचार के लिए लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टरों में सभापति के बेटे अंकित यादव का नाम संरक्षक के रूप में प्रमुखता से छापा गया है। पोस्टरों पर नाम और चेहरे चमक रहे हैं, पर परेशान लोगों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आया।
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या आयोजन को लेकर सड़क बंद करने की अनुमति ली गई है? यदि अनुमति मिली है तो क्या उसमें सुबह से मुख्य सड़क बंद रखने की शर्त भी शामिल है?
शहर में धार्मिक आयोजनों की परंपरा रही है और खाटू श्याम भजन संध्या में श्रद्धालुओं का जुटना भी स्वाभाविक है, लेकिन धार्मिक आयोजन के नाम पर आम जनता की राह रोकना किस व्यवस्था का हिस्सा है?
आयोजक अपनी सुविधा के लिए सड़क बंद कर दें और स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग तथा जरूरी काम से निकलने वाले नागरिक रास्ते तलाशते फिरें, यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
सबसे दिलचस्प सवाल यही है कि सड़क आम जनता की है, लेकिन उसे बंद करने का फैसला कौन और किस आधार पर ले रहा है? क्या रसूख के आगे यातायात नियम भी रास्ता छोड़ देते हैं?
भक्ति के आयोजन का स्वागत है, लेकिन जनता को परेशानी में डालकर नहीं। आखिर सड़क पर आयोजन करने की अनुमति और उसकी समय-सीमा तय करने की जिम्मेदारी किसकी है?
संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!