वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर: केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के बाद अब ग्वालियर औद्योगिक विकास के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को प्रदेश का नंबर-1 स्वच्छ शहर घोषित किए जाने पर नागरिकों और प्रशासन को बधाई दी।
साथ ही शहर में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से करीब 6 हजार से 6.5 हजार करोड़ रुपए का निवेश और लगभग 18 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। इसमें देश-विदेश की 25 से 30 औद्योगिक संस्थाओं की भागीदारी प्रस्तावित है।
स्वच्छता में उपलब्धि, लेकिन अभी लंबा सफर बाकी
सिंधिया ने कहा कि स्वच्छता के मामले में ग्वालियर आगे बढ़ रहा है और यह पूरे शहर के लिए खुशी की बात है। उन्होंने नागरिकों और प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि शहर ने प्रगति की है, लेकिन अभी बहुत आगे जाना बाकी है। ग्वालियर को अपनी स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर बनानी होगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर
सिंधिया के मुताबिक, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की दिशा में केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दूरसंचार विभाग और प्रदेश सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस प्रयास में उनके साथ रहे हैं। सिंधिया ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में इस संबंध में हुई बैठकों में मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि इसी महीने के अंत तक प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की तारीख तय होने की उम्मीद है। इस परियोजना में 25 से 30 देशी-विदेशी औद्योगिक संस्थाओं की भागीदारी और 6,000 से 6,500 करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है। इससे करीब 18 हजार रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
सिंधिया ने कहा कि एक समय ग्वालियर औद्योगीकरण के मामले में अग्रणी शहरों में शामिल था, लेकिन पिछले कुछ दशकों में इस क्षेत्र में गिरावट आई। अब प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के जरिए उस औद्योगिक प्रवाह को दोबारा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्वालियर-भिंड-इटावा फोरलेन को मंजूरी, गडकरी का जताया आभार
सिंधिया ने ग्वालियर-भिंड-इटावा फोरलेन राजमार्ग के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भिंड की जनता लंबे समय से इस सड़क की मांग को लेकर संघर्ष कर रही थी। क्षेत्र के संत-महात्मा भी इस मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए थे।
सिंधिया ने बताया कि उन्होंने भिंड के जनप्रतिनिधियों और संत-महात्माओं से चर्चा कर इस मांग को आगे बढ़ाया। उन्होंने नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से फोरलेन राजमार्ग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!