खबर
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया: महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 4:14 pm
शेयर करें:
अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। मुंबई की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद अखाड़े ने यह कार्रवाई की है। महिला ने स्वामी इंद्रदेव पर वृंदावन स्थित आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत करने और घटना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद से ही धार्मिक जगत में हलचल थी। अब अखाड़े की ओर से पद से निष्कासन का फैसला लिए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

स्वामी इंद्रदेव महाराज उज्जैन में भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला का निर्माण करवा रहे हैं। उन्हें पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई थी।

हालांकि, महिला की शिकायत और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद अखाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाए जाने की पुष्टि की है।

श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी के मुताबिक, स्वामी इंद्रदेव को अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर पद दिया गया था, लेकिन बाद में वे अखाड़े के धार्मिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत और एफआईआर की जानकारी सामने आने के बाद परिस्थितियां बदल गईं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अखाड़े ने उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया।

बताया गया है कि करीब एक सप्ताह पहले डॉ. रवींद्र पुरी उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली थी। उस समय उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए थे कि अखाड़ा इस मामले को नजरअंदाज नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि अखाड़े के पंचों की बैठक में पूरे मामले पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। अब अखाड़े की ओर से उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया गया है।

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी पारिवारिक समस्याओं से परेशान थी। घर में सुख-शांति और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों के समाधान की उम्मीद में वह धार्मिक प्रवचन और सत्संग देखा करती थी। इसी दौरान जनवरी 2023 में फेसबुक पर स्वामी इंद्रदेव महाराज के पेज 'संत इंद्रदेव' पर उनके सत्संग के वीडियो देखे।

महिला के मुताबिक, सत्संग के वीडियो देखने के बाद उसने टीवी पर प्रसारित होने वाले उनके एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसे मुंबई के सांताक्रुज पूर्व इलाके में आयोजित होने वाले सात दिवसीय सत्संग कार्यक्रम की जानकारी मिली।

इसके बाद 12 अप्रैल 2023 को महिला अपनी छोटी बेटी के साथ सत्संग में पहुंची। अगले दिन उसने स्वामी इंद्रदेव से दीक्षा ली और फिर अपने घर लौट गई। महिला का कहना है कि शुरुआत में वह उन्हें धार्मिक गुरु मानकर अपनी पारिवारिक परेशानियों के समाधान के लिए संपर्क करती थी।

शिकायत के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 को महिला एक बार फिर सत्संग कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान उसने स्वामी इंद्रदेव को अपनी निजी और पारिवारिक समस्याओं के बारे में बताया। महिला का आरोप है कि उन्होंने उसकी परेशानियां दूर करने में मदद करने का भरोसा दिया और लगातार संपर्क में रहने तथा सेवा करने के लिए कहा।

महिला के मुताबिक, इसके बाद स्वामी इंद्रदेव की ओर से फोन और वीडियो कॉल किए जाने लगे। धीरे-धीरे बातचीत का स्वरूप बदलने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि वीडियो कॉल के दौरान अश्लील बातचीत की जाती थी और उन्हें कपड़े उतारने के लिए भी कहा जाता था।

महिला ने अपनी शिकायत में वृंदावन स्थित आश्रम में हुई कथित घटना का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि वहां स्वामी इंद्रदेव ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने इस घटनाक्रम से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाए जाने की शिकायत भी पुलिस से की है।

महिला के आरोपों के मुताबिक, कथित घटना के बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भी दबाव बनाया गया। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला की ओर से अखाड़ा परिषद के समक्ष भी मामला उठाया गया। वह लगातार मांग कर रही थी कि धार्मिक पद पर आसीन स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया जाए।

अब पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने उन्हें पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़े के इस फैसले को महिला की शिकायत के बाद हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


संबंधित समाचार

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

4 minutes ago
सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
Top News

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

6 minutes ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

11 minutes ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

39 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

about 1 hour ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

about 1 hour ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 2 hours ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 3 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 3 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!