युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: इस विधायक के पोते की करती थी देखभाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के 3 नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोलू शुक्ला के निवास से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है। उनके घर पर पोते की देखभाल का काम करने वाली 19 वर्षीय युवती की बुधवार को अपने घर पर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने फांसी लगाकर जान दी।
विधायक के पोते को संभालती थी
बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा (19), पिता रवि यादव, निवासी भगत सिंह नगर, खारच्चा के रूप में हुई है। नेहा विधायक के बेटे यश के बच्चे की देखभाल का काम करती थी।
तबीयत खराब थी
बताया जाता है कि बुधवार को तबीयत ठीक न होने के कारण वह विधायक के बंगले पर काम पर नहीं गई थी।
माता-पिता भी विधायक के यहां करते हैं काम
पुलिस ने बताया कि नेहा की मां विधायक गोलू शुक्ला के घर नियमित रूप से काम करती हैं, जबकि उसके पिता विधायक के फार्म हाउस पर कार्यरत हैं।
बुधवार शाम जब पिता काम निपटाकर घर पहुंचे तो नेहा से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
सूचना मिलने पर पुलिस ने घर पहुंचकर कमरे की जांच की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।
परिजनों के बयान ले रही पुलिस
मृतका की दो बड़ी बहनें भी हैं। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ।पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा है कि मामले में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!