कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान: पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र में कर्ज के चलते मानसिक तनाव से जूझ रहे 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हर्ष पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुई है। हर्ष वंदना नगर में अपने छोटे भाई और चचेरे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। सोमवार सुबह परिजन उसे अचेत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हर्ष पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज था, जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। रविवार रात उसने अपने पिता को फोन कर शाजापुर से इंदौर बुलाया था। वह पिता को अपने कर्ज और उससे जुड़ी परेशानियों के बारे में बताना चाहता था, लेकिन पिता के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
रात में पिता को फोन कर कहा था- सुबह इंदौर आ जाना
पुलिस के मुताबिक, हर्ष मूल रूप से शाजापुर जिले के आसपास का रहने वाला था। वह इंदौर में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के साथ इसी क्षेत्र में काम भी कर रहा था। रविवार रात उसने अपने पिता संतोष चौधरी से फोन पर बातचीत की और उन्हें जरूरी बात करने के लिए सोमवार सुबह इंदौर आने को कहा।
इसके बाद हर्ष ने अपने छोटे भाई और चचेरे भाई पार्थ को बताया कि वह कर्ज के कारण काफी परेशान है। उसने दोनों से कहा था कि सुबह पिता के आने पर वह उन्हें कर्ज के संबंध में पूरी जानकारी देगा। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उसने किन लोगों से कर्ज लिया था और किन परिस्थितियों में उस पर इतनी बड़ी रकम की देनदारी हो गई।
सुबह भाइयों की नींद खुली तो बेसुध पड़ा मिला हर्ष
रविवार रात बातचीत के बाद हर्ष और उसके दोनों भाई सो गए थे। सोमवार सुबह जब भाइयों की नींद खुली तो हर्ष कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद हर्ष को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। जिस पिता को हर्ष ने अपनी परेशानी बताने के लिए इंदौर बुलाया था, उनके पहुंचने से पहले ही यह दुखद घटना हो गई।
तीन लाख का कर्ज किससे लिया, परिजनों को भी नहीं थी जानकारी
हर्ष के चचेरे भाई पार्थ के मुताबिक, पिछले कुछ समय से हर्ष पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज हो गया था। इस रकम को लेकर वह लगातार परेशान रहने लगा था। परिवार के सदस्यों को उसके कर्ज में होने की जानकारी तो थी, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि उसने किससे और किस काम के लिए रुपए उधार लिए थे।
रविवार रात भी उसने अपनी परेशानी का जिक्र किया था, लेकिन पूरी जानकारी पिता के आने के बाद देने की बात कही थी। ऐसे में कर्ज देने वाले लोगों और लेनदेन की परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पिता करते हैं खेती, छोटा भाई कर रहा इंजीनियरिंग की तैयारी
परिजनों के अनुसार, हर्ष के पिता संतोष चौधरी शाजापुर में खेती-किसानी करते हैं। हर्ष इंदौर में रहकर इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था। उसका छोटा भाई इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर में कोचिंग कर रहा है। वहीं, चचेरा भाई पार्थ भी पढ़ाई के साथ एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। तीनों वंदना नगर में किराए के मकान में साथ रहते थे।
कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट, कर्ज के लेनदेन की जांच
तिलक नगर पुलिस की शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की आशंका सामने आई है। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और कर्ज से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!