खबर
Top News

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा: क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 1:07 pm
शेयर करें:
एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एशिया में भारत का क्षेत्रीय प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स-2026 रिपोर्ट में भारत को एशिया के तीसरे सबसे प्रभावशाली देशों में शामिल किया गया है।

स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया
भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार से भारत की स्थिति मजबूत हुई है।

अमेरिका और चीन भारत से आगे
इस सूची में अमेरिका और चीन भारत से आगे हैं। हालांकि, भारत की आर्थिक क्षमता के स्कोर में गिरावट दर्ज की गई है। इस श्रेणी में भारत का स्कोर घटकर 26.4 अंक रह गया, इसके बावजूद वह तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

कमजोर रुपए और निवेश में गिरावट का असर
रिपोर्ट में भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट के पीछे कमजोर रुपए और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अर्थव्यवस्थाओं के आकलन की बदली पद्धति को प्रमुख कारण बताया गया है। विदेशों में भारत के निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की कमी का भी प्रदर्शन पर असर पड़ा।

हालांकि, भविष्य के संसाधनों के मामले में भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया। इसे देश की आर्थिक संभावनाओं और भविष्य में उपलब्ध अवसरों में सुधार के संकेत के रूप में देखा गया है।

कूटनीतिक प्रभाव में भारत को 70.3 अंक
भारत के लिए कूटनीतिक प्रभाव सबसे मजबूत क्षेत्र रहा। इस श्रेणी में उसे 70.3 अंक मिले। रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में सुधार दर्ज किया गया है।

इस श्रेणी में वे तीन स्थान ऊपर पहुंचे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

भारत के आर्थिक संबंधों में भी सुधार हुआ है। इस श्रेणी में भारत दो स्थान आगे बढ़कर सातवें नंबर पर पहुंचा। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में स्थिरता को इसका प्रमुख कारण बताया गया है।

रक्षा और सांस्कृतिक पहुंच में भी सुधार
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया है। इस श्रेणी में भारत नौवें स्थान पर रहा। क्षेत्रीय रक्षा सहयोग और दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को इस सुधार से जोड़ा गया है।

वहीं, सांस्कृतिक प्रभाव का स्कोर बढ़कर 43.8 अंक हो गया। सांस्कृतिक पहुंच, जनसंपर्क और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में भारत ने सुधार दर्ज किया है।

चीन से अब भी बड़ा अंतर
रिपोर्ट के मुताबिक, कुल शक्ति के मामले में चीन का स्कोर भारत से करीब 80 प्रतिशत अधिक है। इससे दोनों देशों की क्षमताओं के बीच अंतर का पता चलता है।

हालांकि, भारत के उपलब्ध संसाधनों और क्षेत्रीय प्रभाव के बीच का अंतर 2023 के बाद पहली बार कम हुआ है। लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स-2026 कुल 27 देशों और क्षेत्रों का आकलन करता है।

इसमें आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, लचीलापन, भविष्य के संसाधन, कूटनीतिक प्रभाव और आर्थिक संबंधों सहित शक्ति के आठ क्षेत्रों के 131 संकेतकों को आधार बनाया गया है।

संबंधित समाचार

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

1 minute ago
वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी
Top News

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

8 minutes ago
विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी
Top News

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

21 minutes ago
वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

38 minutes ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

about 1 hour ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

about 1 hour ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 1 hour ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 2 hours ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 2 hours ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 2 hours ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 3 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 17 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 18 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 19 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 19 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 19 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!