सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...: वजह अब भी रहस्यमय!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर
आधी रात घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक को आग लगने की सूचना किसी पड़ोसी ने नहीं, बल्कि उसके सगे भाई ने फोन कर दी। घबराकर बाहर निकले युवक ने लोगों की मदद से आग बुझाई, लेकिन जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो मामला चौंकाने वाला निकला।
फुटेज में कार मालिक का भाई ही बाइक से पेट्रोल निकालकर कार में आग लगाते दिखाई दिया। घटना ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद से आरोपी भाई गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
आधी रात भाई का आया फोन, बाहर निकले तो जल रही थी कार
नाका चंद्रवदनी स्थित नहर वाली माता रोड निवासी अशोक कुशवाह ट्रांसपोर्ट नगर में लेथ मशीन का व्यवसाय करते हैं। वे अपनी ब्रेजा कार घर के पास खड़ी करते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे उनके भाई प्रेम कुशवाह ने फोन कर बताया कि कार में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही अशोक घर से बाहर पहुंचे। कार में आग लगी देखकर उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से उसे बुझाया। हालांकि, तब तक कार की सीटें और अंदरूनी हिस्सा जल चुका था। कार का एक कांच भी टूटा हुआ मिला। अशोक ने मामले की शिकायत झांसी रोड थाने में दर्ज कराई।
बाइक से निकाला पेट्रोल, कांच तोड़कर कार में लगाई आग
शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में प्रेम कुशवाह पहले अपनी बाइक से पेट्रोल निकालता दिखाई दिया। इसके बाद उसने कार का कांच तोड़ा, अंदर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।
हैरानी की बात यह रही कि जिस भाई पर कार जलाने का आरोप है, उसी ने बाद में कार मालिक अशोक को फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी। सोमवार सुबह घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया।
आग लगाने के बाद खुद क्यों दी सूचना? वजह अब भी रहस्य
इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रेम ने कथित तौर पर अपने ही सगे भाई की कार को आग क्यों लगाई? यदि उसने जानबूझकर वारदात की, तो इसके बाद खुद फोन कर सूचना देने के पीछे क्या वजह थी?
फिलहाल दोनों भाइयों के बीच किसी विवाद या रंजिश की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मोबाइल बंद कर गायब हुआ भाई, पुलिस कर रही तलाश
घटना के बाद से प्रेम कुशवाह घर से गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे हैं।
झांसी रोड थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि कार में आग लगने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अपने ही भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में आग लगाने की घटना सामने आने के बावजूद वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब पुलिस को यह पता लगाना है कि आखिर प्रेम ने अपने ही भाई की कार क्यों जलाई और फिर खुद फोन कर आग लगने की सूचना क्यों दी।
संबंधित समाचार

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!