दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट: बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट अब विवादों में घिर गया है। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे में एक व्यक्ति ई-सिगरेट पीता नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित सामान की जांच पर सवाल उठने लगे हैं।
कॉन्सर्ट के बीच युवकों में जमकर मारपीट
वायरल वीडियो में कुछ युवक पहले आपस में बहस करते दिखाई देते हैं। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल जाता है। युवक एक-दूसरे पर लात और घूंसे बरसाने लगते हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। हालांकि, विवाद किस बात पर शुरू हुआ और मारपीट में शामिल युवक कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रतिबंध के बावजूद ई-सिगरेट अंदर कैसे पहुंची?
कॉन्सर्ट का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। जबकि कार्यक्रम में ई-सिगरेट, वेप, सिगरेट, लाइटर और तंबाकू उत्पाद ले जाने पर प्रतिबंध बताया गया था।
खाने-पीने की कुछ वस्तुओं, कांच की बोतलों, कैन, हथियारों और अन्य प्रतिबंधित सामान पर भी रोक थी। ऐसे में आयोजन स्थल पर प्रवेश के दौरान की गई जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
5 गानों पर रोक के बाद दिलजीत ने मंच से उठाया था मुद्दा
अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन ने दिलजीत के पांच गानों के प्रदर्शन पर रोक लगाई थी।
इनमें 'पंज तारा होटल', 'केस' और 'पटियाला पैग' जैसे गाने शामिल थे।
इस पर दिलजीत ने मंच से भारतीय और विदेशी कलाकारों के साथ अलग-अलग व्यवहार किए जाने का मुद्दा उठाया था।
उन्होंने कोल्डप्ले के गानों का उदाहरण देते हुए कहा था कि विदेशी कलाकारों के नशे से जुड़े गीतों पर आपत्ति नहीं होती, लेकिन भारतीय कलाकार के गानों पर रोक लगा दी जाती है।
उन्होंने कहा कि वे भारत में पैदा हुए हैं और उनके संगीतकार भी भारतीय हैं।
इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी मिली थीं धमकियां
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के तहत देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम कर रहे हैं। 15 नवंबर को उन्होंने इंदौर के सी21 एस्टेट में प्रस्तुति दी थी।
इस कार्यक्रम से पहले आयोजन स्थल को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं। सुरक्षा को लेकर कॉन्सर्ट रद्द होने की चर्चाओं के बीच दिलजीत ने लाइव आकर इंदौर में प्रस्तुति देने की बात कही थी।
अब अहमदाबाद कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो ने एक बार फिर बड़े आयोजनों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर बहस छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!