खबर
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम: एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 11:27 am
शेयर करें:
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कारोबार के साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी पहचान बना रहे इंदौर के उद्योगपति और कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने देश के प्रमुख दानदाताओं की सूची में एक बार फिर जगह बनाई है।

देश में 60वां स्थान मिला
एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में 24 करोड़ रुपए के दान के साथ उन्हें देश में 60वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि वे लगातार छठी बार इस सूची में शामिल हुए हैं।

पिछले साल विनोद अग्रवाल ने 19 करोड़ रुपए का दान घोषित किया था और सूची में 71वें स्थान पर रहे थे। इस बार उनके दान में 5 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। यानी दान की राशि बढ़ने के साथ उनकी रैंकिंग में भी 11 स्थान का सुधार हुआ है।

पांच साल के आंकड़े भी बताते हैं लगातार योगदान
विनोद अग्रवाल का नाम पिछले कई वर्षों से देश के बड़े दानदाताओं में शामिल रहा है। वर्ष 2024 में 20 करोड़ रुपए के दान के साथ उन्हें 58वां स्थान मिला था।

2023 में 34 करोड़ रुपए के दान के साथ वे 31वें, 2022 में 30 करोड़ रुपए के साथ 34वें और 2021 में 11 करोड़ रुपए के दान के साथ 66वें स्थान पर रहे थे।

10,200 करोड़ की संपत्ति के साथ प्रदेश के सबसे अमीर उद्योगपति
दान के साथ संपत्ति के मामले में भी विनोद अग्रवाल मध्य प्रदेश में शीर्ष पर हैं। सितंबर 2026 में जारी एमएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2026 में उन्हें प्रदेश का सबसे धनी उद्योगपति बताया गया था।

सूची के अनुसार उनकी अनुमानित संपत्ति 10,200 करोड़ रुपए है। देश के अमीर उद्योगपतियों में उन्हें 365वां स्थान मिला था।

अन्नसेवा से स्वास्थ्य और शिक्षा तक फैला सेवा का दायरा
विनोद अग्रवाल बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्नसेवा, गोसेवा, खेलकूद और जनकल्याण से जुड़े प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं।

इनमें उज्जैन का महाकाल अन्नक्षेत्र, अयोध्या का चमेली देवी अग्रवाल अन्नक्षेत्र, अन्नपूर्णा सेवा परियोजना और नीना विनोद अग्रवाल अन्नप्रसादम प्रमुख हैं।

इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों के हृदय उपचार में सहयोग, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, शिक्षा और गोसंरक्षण के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है।

बोले- व्यापार की सफलता का लाभ समाज तक पहुंचना चाहिए
विनोद अग्रवाल का मानना है कि ईश्वर ने जो सामर्थ्य दिया है, उसका एक हिस्सा समाज के कल्याण में लगाना चाहिए। उनके अनुसार व्यापार में मिली सफलता तभी सार्थक है, जब उसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। वे समाजसेवा को केवल दान नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता और मानवता की सेवा का माध्यम मानते हैं।

संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

13 minutes ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

25 minutes ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

27 minutes ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

33 minutes ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

41 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 1 hour ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 16 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 17 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 17 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 17 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 18 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 18 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 18 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 18 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 18 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 18 hours ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 19 hours ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 19 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!