शेयर बाजार में मचा हाहाकार: सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। सुबह जोरदार तेजी के साथ खुला बाजार दोपहर होते-होते अचानक धड़ाम हो गया।
सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का
सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेज गिरावट से निवेशकों में हड़कंप मच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से करीब 1800 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी में 525 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
इस गिरावट के चलते निवेशकों की करीब 5 लाख करोड़ रुपए की पूंजी बाजार से साफ हो गई।
700 अंकों की तेजी के बाद अचानक पलटा बाजार
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के 83,919 अंक के मुकाबले बढ़त के साथ 84,421 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के चलते यह 743 अंक उछलकर 84,662 अंक तक पहुंच गया।
हालांकि, इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा और सेंसेक्स लगातार नीचे आने लगा। दोपहर करीब 1 बजे तक यह दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 1800 अंक गिरकर 82,862 के स्तर पर पहुंच गया।
इसी तरह एनएसई निफ्टी भी पिछले बंद 25,800 के मुकाबले 25,929 अंक पर खुला और शुरुआती तेजी में 25,992 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली हावी हुई और निफ्टी 525 अंक से ज्यादा टूटकर 25,467 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
एक झटके में 5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति घटी
बाजार में आई इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को करीब 515 लाख करोड़ रुपए था।
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तक यह घटकर 510 लाख करोड़ रुपए रह गया। यानी कुछ ही घंटों के कारोबार में निवेशकों की करीब 5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति कम हो गई।
बैंकिंग से लेकर मेटल शेयरों तक भारी बिकवाली
बाजार में गिरावट का असर बड़े शेयरों से लेकर मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों तक दिखाई दिया। लार्जकैप में टाटा स्टील करीब 9 प्रतिशत तक टूट गया।
एक्सिस बैंक में 3.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 2.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 2.40 प्रतिशत, एसबीआई में 2.20 प्रतिशत और कोटक बैंक में 2.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
मिडकैप शेयरों में एपीएल अपोलो करीब 20 प्रतिशत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 3 प्रतिशत तक फिसल गया। वहीं स्मॉलकैप में एसटीएल टेक के शेयर 5 प्रतिशत और एचएफसीएल के शेयर करीब 4.99 प्रतिशत टूट गए।
सुबह की तेजी के बाद बाजार में आई इस अचानक बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। खासतौर पर बैंकिंग और मेटल शेयरों में दबाव के चलते बाजार की बढ़त कुछ ही घंटों में भारी गिरावट में बदल गई।
संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!