वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां: जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान भावुक कर देने वाले दृश्य सामने आए। वर्षों से जिन मकानों में परिवार अपनी जिंदगी गुजार रहे थे, उन्हें अपनी आंखों के सामने मलबे में तब्दील होते देख कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं।
बुलडोजर मकानों को जमींदोज करते रहे और रहवासी बेबस होकर अपने आशियाने उजड़ते देखते रहे। इस दौरान कई महिलाओं के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घर टूटने के बाद परिवारों के सामने अब रहने और घरेलू सामान सुरक्षित रखने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार सुबह 7 बजे से नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने कॉलोनी के कुल 62 मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी।
कार्रवाई के दौरान 25 मकान ध्वस्त किए जा चुके थे, जबकि एक बड़ा टावर भी धराशायी कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम के अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी व पोकलेन मशीनों से निर्माण हटाए गए।
घर टूटते देख महिलाओं का छलका दर्द
कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा भावुक दृश्य उस समय देखने को मिले, जब महिलाएं अपने मकानों को टूटते देख रोने लगीं। जिन घरों में वर्षों की यादें जुड़ी थीं, वे कुछ ही समय में मलबे के ढेर में बदल गए। कई महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ खड़ी होकर मकान टूटने का दृश्य देखती रहीं। घर छिनने का दुख उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान कॉलोनी में माहौल गमगीन बना रहा।
सिर से छत छिनी, अब सामान लेकर कहां जाएं?
मकान टूटने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सबसे बड़ी चिंता रहने के लिए दूसरी जगह तलाशने की है। घरों से निकाले गए घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या भी खड़ी हो गई है। रहवासियों के लिए यह केवल मकान टूटने का मामला नहीं, बल्कि वर्षों से बसे परिवारों के जीवन में अचानक आए बड़े संकट जैसा है। महिलाओं की आंखों में घर उजड़ने का दर्द और आने वाले दिनों की चिंता साफ नजर आई।
भारी पुलिस बल के बीच जारी रही कार्रवाई
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान सात एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी, निगम का अमला और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। कई जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मकानों को हटाने का काम किया गया। प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के पालन में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अपने आशियाने खोने वाले परिवारों के सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
संबंधित समाचार

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!