खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 11:08 am
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल के नए बायपास पर रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोल्ड स्टोरेज के सामने दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 28 वर्षीय अमित की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हो गए।

ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें
सभी युवक नेपानगर से इंदौर लौट रहे थे। टक्कर के बाद दूसरी कार यानी एसयूवी में सवार लोग अपना वाहन मौके पर छोड़कर चले गए। सिमरोल पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रविवार रात करीब 3 बजे हुई।

अस्पताल ले जाते समय मौत
बताया जा रहा है कि इंदौर लौट रहे युवकों की कार एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एसयूवी से उसकी टक्कर हो गई।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार चला रहे अमित को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में खजराना के पुष्प नगर निवासी अमित पुत्र अगस्टेन फ्रांसिस, उसका चचेरा भाई रोहित (35), निलेश (38) और उनके दोस्त फैजान (21) तथा शादाब घायल हुए। अमित को छोड़कर बाकी चारों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

एक दिन पहले खरीदी थी सेकंड हैंड कार
परिवार के लोगों ने बताया कि अमित और रोहित अपनी चचेरी बहन से मिलने कार से नेपानगर गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।

खास बात यह है कि रोहित ने दुर्घटना से ठीक एक दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी। इसके बाद सभी ने बहन के घर जाने का कार्यक्रम बनाया था।

अमित और रोहित पेंटिंग का काम करते थे, जबकि निलेश एक कंपनी में नौकरी करता है। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में पहले ही एक भाई की मौत हो चुकी है। हादसे की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है।

एसयूवी छोड़कर भागे सवार, पुलिस कर रही तलाश
हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग वाहन मौके पर ही छोड़कर चले गए। पुलिस को अभी यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि एसयूवी में कितने लोग सवार थे।

पुलिस वाहन के आधार पर उसके मालिक और सवारों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

33 minutes ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 15 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 16 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 17 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 17 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 17 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 17 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 17 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 17 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 17 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 18 hours ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 18 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 18 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 18 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 18 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 18 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 18 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!