शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत: डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड पर बनाए जा रहे चार फ्लाईओवर अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित
मूसाखेड़ी, आईटी पार्क, सत्यसाईं और देवास नाका चौराहे पर तीन साल से चल रहे निर्माण के कारण मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित है।
फरवरी 2026 की तय समयसीमा निकल चुकी है, लेकिन अब भी 35 से 50 प्रतिशत तक काम अधूरा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को जाम से राहत मिलने के लिए कम से कम एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है।
सबसे खराब स्थिति मूसाखेड़ी की
सबसे खराब स्थिति मूसाखेड़ी चौराहे की है। यहां करीब एक साल से मुख्य चौराहा बंद है।
निर्माण की धीमी रफ्तार के चलते गर्डर लगाने और स्लैब डालने का काम भी पूरा नहीं हुआ है।
पूरा ट्रैफिक संकरी सर्विस रोड पर डायवर्ट होने से सुबह से रात तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
आईटी पार्क, सत्यसाईं और देवास नाका चौराहों पर भी निर्माण के कारण यातायात प्रभावित है।
कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि चारों स्थानों से निर्माण संबंधी बाधाएं हटा दी गई हैं।
ट्रैफिक डायवर्जन भी कर दिए गए हैं। निर्माण एजेंसियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन शिफ्ट में काम के दावे, मौके पर सुस्त रफ्तार
निर्माण में लगातार हो रही देरी ने एजेंसियों की कार्यप्रणाली और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तीन शिफ्ट में काम कराने के दावे किए गए थे, लेकिन मौके पर पर्याप्त मशीनरी और श्रमिक नजर नहीं आते।
न समय पर निर्माण पूरा हुआ और न ही तय समयसीमा निकलने के बाद काम में अपेक्षित तेजी दिखाई दे रही है।
चारों फ्लाईओवर की स्थिति
आईटी पार्क चौराहा: फरवरी 2026 की डेडलाइन, 40 प्रतिशत काम बाकी।
मूसाखेड़ी चौराहा: जनवरी 2026 की डेडलाइन, 35 प्रतिशत काम बाकी।
सत्यसाईं चौराहा: फरवरी 2026 की डेडलाइन, 50 प्रतिशत काम बाकी।
देवास नाका चौराहा: फरवरी 2026 की डेडलाइन, 50 प्रतिशत काम बाकी।
शहर को जाम से राहत देने के लिए शुरू हुए ये प्रोजेक्ट फिलहाल खुद जाम की वजह बन गए हैं। अब सवाल यह है कि तय समयसीमा गंवा चुकी निर्माण एजेंसियों से काम पूरा कराने के लिए जिम्मेदार विभाग कब सख्ती दिखाएंगे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!