ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस: सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई का नया तरीका अपनाया है। अब सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के घर पुलिस चालान की जानकारी देने पहुंच रही है। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।
इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के जरिए आम नागरिक भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। शिकायतों का सत्यापन करने के बाद संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य कार्रवाई के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।
आम नागरिक भी कर रहे नियम तोड़ने वालों की शिकायत
इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप में 'सिविलियन रिपोर्ट' फीचर जोड़ा गया है। इसके माध्यम से आम नागरिक सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस को इस फीचर के जरिए लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों की जांच करती है। सत्यापन में उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ चालान बनाया जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शिकायतों और उन पर होने वाली कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मोबाइल, हेलमेट और रॉन्ग साइड ड्राइविंग की शिकायतें
ऐप पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, फैंसी या गलत नंबर प्लेट लगाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और गलत पार्किंग की शिकायतें प्रमुखता से मिल रही हैं।
इन शिकायतों के आधार पर पुलिस जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। इससे उन वाहन चालकों पर भी कार्रवाई संभव हो रही है, जो पुलिस की मौजूदगी नहीं होने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।
मैसेज और ई-मेल के साथ घर पहुंचकर दे रहे जानकारी
चालानी कार्रवाई की सूचना संबंधित वाहन चालक को मैसेज और ई-मेल के माध्यम से भी भेजी जा रही है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चालकों के घर पहुंचकर उन्हें उल्लंघन और चालान की जानकारी दे रहे हैं।
इस दौरान पुलिस इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के उपयोग के बारे में भी बता रही है। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य चालान बनाने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!