खबर
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 11:40 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कुल 599 आवासों को हटाने के लिए 10 पोकलेन मशीनें लगाई गईं।

सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान महज चार घंटे में करीब 90 प्रतिशत मकानों को तोड़ दिया गया। इस दौरान विरोध और हंगामे की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, कार्रवाई का विरोध करने की आशंका में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे हिरासत में लेकर अशोका गार्डन थाने में बैठा दिया।

नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐशबाग के जनता क्वार्टर में हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों के लिए उचित वैकल्पिक आवास व्यवस्था किए बिना उनके मकान तोड़े जा रहे हैं।

सुबह 6 बजे पहुंचीं मशीनें, चार घंटे में अधिकांश मकान जमींदोज
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के जनता क्वार्टर में लंबे समय से जर्जर स्थिति में मौजूद ईडब्ल्यूएस आवासों को हटाने की कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू की गई। प्रशासन ने कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के लिए एक साथ 10 पोकलेन मशीनें लगाईं।

सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच करीब 90 प्रतिशत मकानों को ध्वस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन की ओर से इन आवासों को जर्जर बताया गया है, जबकि कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सर्वे की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

विरोध की आशंका में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला हिरासत में
जनता क्वार्टर में मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को सुबह उनके घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें अशोका गार्डन थाने ले जाया गया।

शुक्ला ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि जिन परिवारों के मकान तोड़े जा रहे हैं, उनके रहने की उचित वैकल्पिक व्यवस्था पहले की जानी चाहिए थी।

रक्षाबंधन महोत्सव पर सवाल, बोले- बहन मानकर रक्षा का संकल्प लेते हैं, फिर छत क्यों छीनी जा रही?
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने क्षेत्रीय विधायक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर क्षेत्रीय विधायक भव्य रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित कर क्षेत्र की महिलाओं को अपनी बहन मानते हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं परिवारों और महिलाओं के सिर से छत छीनी जा रही है।

शुक्ला ने सवाल उठाया कि यदि जनप्रतिनिधि क्षेत्र के परिवारों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं, तो मकान हटाने से पहले उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित क्यों नहीं की गई?
सर्वे में लापरवाही का आरोप, दस्तावेज लेकर भटकते रहे रहवासी
मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि जनता क्वार्टर में रहने वाले परिवारों का सही तरीके से सर्वे नहीं कराया गया। कई रहवासी अपने आवास संबंधी दस्तावेज लेकर संबंधित अधिकारियों के पास जाते रहे, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रत्येक प्रभावित परिवार के दस्तावेजों की जांच कर पात्रता के आधार पर उचित पुनर्वास व्यवस्था करनी चाहिए थी। बिना ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। शुक्ला ने कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से प्रभावित परिवारों के समुचित विस्थापन और पुनर्वास की मांग की है।

कार्रवाई के बीच गरमाई सियासत, पुनर्वास की मांग
ऐशबाग के जनता क्वार्टर में बड़े पैमाने पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है। कांग्रेस ने प्रशासन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि जिन परिवारों के मकान हटाए गए हैं, उनके दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर उचित आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।


संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

13 minutes ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

25 minutes ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

27 minutes ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

41 minutes ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 1 hour ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 16 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 17 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 17 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 17 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 18 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 18 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 18 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 18 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 18 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 18 hours ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 19 hours ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 19 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!