पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त: PWD की टीम ने लिए सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट। दतिया
प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती की जांच शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार शाम लोक निर्माण विभाग (PWD) की तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय तकनीकी टीम दतिया पहुंची। टीम ने निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण कर इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री के सैंपल लिए। समिति को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।
मेहराब गिरने की घटना के बाद उठे थे सवाल
पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में पहले निर्माण के दौरान मेहराब गिरने की घटना सामने आई थी। इसके बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद अदालत ने छह प्रमुख बिंदुओं पर तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए।
तीन वरिष्ठ इंजीनियरों की समिति गठित
हाईकोर्ट के निर्देश पर PWD ने 20 नवंबर को तीन सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया था। समिति की अध्यक्षता भवन, भोपाल के प्रभारी मुख्य अभियंता केशव सिंह यादव कर रहे हैं। वहीं, प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रवीण निगम और कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी को सदस्य बनाया गया है।
सीमेंट, रेत और गिट्टी के लिए सैंपल
रविवार को दतिया पहुंची टीम ने करीब एक घंटे तक निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी की ओर से मौके पर बनाई गई लैब की कार्यप्रणाली भी देखी। इसके अलावा सीमेंट, रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की। अब समिति को तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!