खबर
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई: पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 10:48 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार सुबह नगर निगम ने बड़ी रिमूवल कार्रवाई शुरू की। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम सुबह 7 बजे से 62 मकानों को हटाने पहुंची। अब तक 25 मकान जमींदोज किए जा चुके हैं।

कार्रवाई के बीच मशीन खराब
कार्रवाई के दौरान बुलडोजर मशीन खराब होने से कुछ देर के लिए काम प्रभावित हुआ। निगमकर्मी मशीन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। यह कार्रवाई ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66/2(क) की 0.720 हेक्टेयर जमीन पर बने मकानों को हटाने के लिए की जा रही है।

वर्ष 2003 से विवाद चल रहा
जमीन को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और कॉलोनी के रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद चल रहा है। मामला तहसीलदार से शुरू होकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

19 रहवासियों को राहत, 62 मकानों पर कार्रवाई
मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने जगदीश कुमावत सहित 19 रहवासियों को अंतरिम राहत देते हुए फिलहाल बेदखल नहीं करने के आदेश दिए थे।

इसके बाद शेष 62 रहवासियों के मकानों को हटाने की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। इन रहवासियों के खिलाफ बेदखली के आदेश पहले ही अंतिम हो चुके हैं।

30 साल से रह रहे परिवार बोले- टैक्स लिया, अब मुआवजा भी नहीं दिया
कार्रवाई के बीच दो परिवार धरने पर बैठ गए। प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे धरना खत्म नहीं करेंगे।

धरने पर बैठे राजेश बैरागी का कहना है कि उनका परिवार पिछले 30 साल से यहां रह रहा है। नगर निगम उनसे हर साल 2 हजार रुपए संपत्ति कर भी वसूलता रहा है।

इसके बावजूद अब मकान हटाए जा रहे हैं और उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। उनका कहना है कि कार्रवाई के बाद उनका परिवार बेघर हो गया है।

पुलिस बल नहीं मिलने से पहले टली कार्रवाई
कृष्णबाग कॉलोनी में बेदखली की कार्रवाई पहले 16 और 17 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे टालना पड़ा।

इसके बाद 18 और 19 नवंबर को भी कार्रवाई नहीं हो सकी। आखिरकार सोमवार को पर्याप्त प्रशासनिक और पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

9 minutes ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 15 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 16 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 16 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 16 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 17 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 17 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 17 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 17 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 17 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 17 hours ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 18 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 18 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 18 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 18 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 18 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 18 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!