खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो: आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई बोलेरो
हादसा छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
बड़े भाई के साथ स्टेशन से लौट रहा था जवान
जानकारी के अनुसार, जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव निवासी विनीत विश्वकर्मा (26) सेना में पदस्थ था।
ट्रेन से अनूपपुर पहुंचने पर उसे लेने के लिए उसका बड़ा भाई तीन अन्य युवकों के साथ बोलेरो लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
जवान को स्टेशन से लेकर सभी लोग गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
खराब ट्रक से टकराई बोलेरो, तीन की मौके पर मौत
हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खराब हालत में ट्रक क्रमांक MP 65 Z 7614 खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो क्रमांक MP 65 C 1835 पीछे से ट्रक में जा घुसी।
दुर्घटना में मोहम्मद करीम पिता अजमत अंसारी, आर्मी जवान विनीत पिता जयकरण विश्वकर्मा (26) और दीनबंधु पिता जयकरण विश्वकर्मा (36), तीनों निवासी धनगवां की मौके पर ही मौत हो गई।
एक युवक गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
हादसे में अभिषेक तिवारी (30) पिता सुरेश तिवारी निवासी धनगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!