जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन: एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जलसंकट की आशंका को देखते हुए नगर निगम लोगों से पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील कर रहा है।
घरों और प्रतिष्ठानों में पानी की बर्बादी मिलने पर चालान भी बनाए जा रहे हैं, लेकिन निगम की अपनी व्यवस्था में ही पानी की बर्बादी नहीं रुक रही।
वार्ड क्रमांक 15 में नर्मदा की पाइपलाइन अचानक फूट गई
सोमवार सुबह गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 15 में नर्मदा की पाइपलाइन अचानक फूट गई। तेज प्रेशर से पानी निकलने लगा और देखते ही देखते सड़क पर जलभराव हो गया। इस दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।
एक साल पहले डाली थी नई पाइपलाइन
गांधीनगर क्षेत्र में करीब एक साल पहले ही नर्मदा की नई पाइपलाइन डाली गई थी। सोमवार सुबह अचानक पाइपलाइन में तेज प्रेशर बनने से वह फूट गई।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस लाइन में लीकेज की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मरम्मत कराई गई थी। अब दोबारा पाइपलाइन फूटने से उसकी गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अधिकारी पहुंचे, मरम्मत का काम शुरू
पाइपलाइन फूटने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और संबंधित टीम मौके पर पहुंची। पानी की बर्बादी रोकने के लिए सप्लाई लाइन की मरम्मत शुरू कराई गई। अधिकारियों की निगरानी में लीकेज ठीक करने का काम किया गया।
जनता के चालान, अपनी पाइपलाइन की निगरानी कौन करेगा?
कम बारिश और जलस्रोतों में सीमित पानी की उपलब्धता के चलते निगम शहरवासियों को पानी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की हिदायत दे रहा है। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
लेकिन गांधीनगर में नई पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर नर्मदा का पानी सड़क पर बहना निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
जब आम नागरिकों से पानी बचाने की अपेक्षा की जा रही है, तो निगम की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह अपनी पाइपलाइनों की नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित करे।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!