महिला की बेरहमी से हत्या: घर में मिला हाथ-पैर बंधा हुआ शव; मुंह में कपड़ा ठूंसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। महिला का शव कमरे में पड़ा मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे वारदात की गंभीरता और निर्ममता साफ झलकती है।
नंदबाग इलाके में मिली लाश
पुलिस के मुताबिक, यह घटना नंदबाग क्षेत्र की है। मृतका की पहचान गायत्री (35) पत्नी सुनील कुर्मी के रूप में हुई है। वह अपने पति से अलग रह रही थी और सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी।
गायत्री रोज सुबह करीब 6:30 बजे टीसीएस में ड्यूटी के लिए निकलती थी। जब वह तय समय के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो वहां के इंचार्ज बद्रीलाल को शक हुआ। इसके बाद वे उसके घर पहुंचे, जहां कमरे के अंदर महिला का शव मिला।
गला घोटकर हत्या की आशंका
पुलिस को घटनास्थल से महिला का टिफिन भी मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी में थी। प्रारंभिक जांच में गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है मामला
शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध का एंगल हो सकता है। पुलिस ने महिला के साथ काम करने वाले एक सहकर्मी से पूछताछ की है और उसे संदिग्ध माना जा रहा है।
छिंदवाड़ा की रहने वाली थी मृतका
गायत्री मूल रूप से छिंदवाड़ा जिले की निवासी थी। उसके कोई बच्चे नहीं थे। आसपास के लोगों को उसके पति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मृतका के माता-पिता को छिंदवाड़ा में दे दी गई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
महिला के शव को पोस्टमॉर्टम और आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और समय को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!