वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध: श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के बीच कालका माता मंदिर को तोड़ने की तैयारी का विरोध तेज हो गया है। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय-जय सियाराम के नारे लगाए।
मंदिर तोड़ने का आदेश लेकर पहुंचे एसडीएम घनश्याम धनगर भीड़ बढ़ती देख मौके से रवाना हो गए। प्रशासन की ओर से मंदिर प्रबंधन को परिसर खाली करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया है। मंदिर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार सुबह 7 बजे से मकान हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। प्रशासन ने कुल 62 मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिनमें से अब तक 30 मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं। कार्रवाई के लिए करीब 600 अधिकारियों-कर्मचारियों का अमला और 12 पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकानों को हटाने का काम किया जा रहा है।
मंदिर के बाहर जुटे लोग, कार्रवाई रोकने की मांग
कालका माता मंदिर को हटाने की तैयारी की जानकारी मिलते ही मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। श्रद्धालुओं ने मंदिर तोड़ने का विरोध करते हुए धार्मिक नारे लगाए।
इसी बीच एसडीएम घनश्याम धनगर मंदिर खाली कराने का आदेश लेकर पहुंचे, लेकिन विरोध और बढ़ती भीड़ के बीच वे मौके से रवाना हो गए। प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन को परिसर खाली करने के लिए एक घंटे की मोहलत दी है। फिलहाल मंदिर को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
2003 से चल रहा जमीन का विवाद
दरअसल, ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66/2(क) की 0.720 हेक्टेयर जमीन को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और कॉलोनी के रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद चल रहा है। यह मामला तहसीलदार से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। न्यायालयीन आदेशों के बाद प्रशासन ने संबंधित जमीन पर बने मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है।
19 रहवासियों को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
शुक्रवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने जगदीश कुमावत सहित 19 रहवासियों को अंतरिम राहत देते हुए फिलहाल बेदखल नहीं करने के आदेश दिए थे। हालांकि, शेष 62 रहवासियों के खिलाफ बेदखली के आदेश पहले ही अंतिम हो चुके हैं। इसी आधार पर प्रशासन ने सोमवार सुबह से निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे दो परिवार
इधर, मकान तोड़े जाने से प्रभावित दो परिवार मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। प्रभावित परिवारों ने नगर निगम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे वर्षों तक संपत्ति कर वसूला गया, लेकिन अब मकान हटाए जाने के बाद उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
संबंधित समाचार

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!