सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई: निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जलसंकट की शिकायतों और सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जे के मामलों को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खराब पड़ी सार्वजनिक बोरिंग को सुधारकर दोबारा चालू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त ने यह बात पारिवारिक दस्तक से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने शहर में पानी की समस्या और सार्वजनिक बोरिंग पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि निगम का प्रयास है कि आम नागरिकों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो और सार्वजनिक जलस्रोतों का लाभ सभी लोगों को मिल सके।
सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा बर्दाश्त नहीं
निगमायुक्त सिंघल ने कहा कि सार्वजनिक बोरिंग पर किसी भी तरह का निजी कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पुराने कुओं और बावड़ियों के साथ सार्वजनिक बोरिंग पर कब्जे की शिकायतों को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी नगर निगम तक पहुंचाई जाए, ताकि संबंधित स्थानों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
खराब बोरिंग सुधारने के निर्देश
निगमायुक्त ने बताया कि शहर में कई सार्वजनिक बोरिंग लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इनकी मरम्मत कराकर इन्हें दोबारा चालू करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी सार्वजनिक बोरिंग खराब होने की जानकारी मिलेगी, वहां संबंधित टीम को सुधार कार्य के निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बोरिंग का उद्देश्य आम लोगों को पानी उपलब्ध कराना है। यदि इन पर निजी कब्जा हो जाता है तो आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुरानी बावड़ियों और कुओं को भी किया जाएगा संरक्षित
निगमायुक्त ने शहर की पुरानी जलसंरचनाओं के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इंदौर में करीब 300 साल पुरानी बावड़ियां मौजूद हैं। इनमें से कई जलस्रोतों की स्थिति खराब हो चुकी है। नगर निगम ऐसी बावड़ियों और कुओं को संरक्षित करने तथा उनके सुधार की दिशा में काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पुरानी जलसंरचनाओं को बचाना जरूरी है, ताकि शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। जलस्रोतों के आसपास अतिक्रमण और निजी कब्जे जैसी समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
जलसंकट से निपटने के लिए नागरिकों से मांगा सहयोग
निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक बोरिंग पर कब्जे या खराब जलस्रोतों की जानकारी नगर निगम को दें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि शहर में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सार्वजनिक जलस्रोतों का संरक्षण, खराब बोरिंग की मरम्मत और अवैध कब्जों को हटाना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!