योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन: इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहिल्या पथ योजना से प्रभावित किसानों का इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
आंदोलन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अर्धनग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार और IDA के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की।
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना और अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान लगातार धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
योजना निरस्त करने और जमीनों से रोक हटाने की मांग
किसानों की प्रमुख मांग है कि अहिल्या पथ योजना को निरस्त किया जाए और योजना से प्रभावित गांवों की जमीनों पर लगाई गई रोक तथा अन्य पाबंदियां हटाने के लिए शासन की ओर से स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
किसानों के मुताबिक जमीनों पर लंबे समय से लगी रोक के कारण वे अपनी कृषि भूमि का स्वतंत्र रूप से उपयोग, विक्रय और विकास नहीं कर पा रहे हैं।
उनका दावा है कि इससे उनकी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और जमीन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
बोले- शांतिपूर्ण धरने के बाद उठाया यह कदम
किसान नेताओं का कहना है कि वे कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
इसी के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि यह आंदोलन केवल जमीन से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि उनके अधिकार, सम्मान और भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन की ओर से जल्द अहिल्या पथ योजना को लेकर निर्णय नहीं लिया गया और प्रभावित जमीनों से रोक हटाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
किसानों का कहना है कि अनिश्चितकालीन धरना मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा भी की जाएगी।
बबलू जाधव बोले- किसानों को स्पष्ट राहत मिले
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि सरकार को किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जमीन के संबंध में स्पष्ट अधिकार और राहत मिलनी चाहिए। जाधव के मुताबिक, जब तक अहिल्या पथ योजना को लेकर किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
तीसरे दिन भी IDA कार्यालय के बाहर डटे किसान
अहिल्या पथ योजना को लेकर किसानों का धरना अब तीसरे दिन में पहुंच गया है। किसान दिन-रात धरना स्थल पर मौजूद हैं।
अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद अब प्रशासन के रुख पर किसानों की नजर है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में आंदोलन का स्वरूप और बड़ा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!