खबर
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन: 100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 6:47 pm
शेयर करें:
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गणेशोत्सव के बाद गणेश प्रतिमाओं के सम्मानपूर्वक और पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन को लेकर इंदौर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष 25 और 26 सितंबर को धार रोड स्थित जवाहर टेकरी की गिट्टी खदान में बारिश के दौरान जमा पानी में गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

नगर निगम इस प्रक्रिया में विशेष हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसके जरिए प्रतिमाओं को बिना हाथ से पानी में उतारे सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से विसर्जित किया जाएगा।

अधिकारियों ने जवाहर टेकरी का किया निरीक्षण
शुक्रवार को प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवाहर टेकरी विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रतिमा विसर्जन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से एकत्र की जा रही प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जाए।

100 से ज्यादा केंद्रों से जुटाई जा रहीं प्रतिमाएं
नगर निगम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 से ज्यादा गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों से एकत्र की जा रही प्रतिमाओं को धार रोड स्थित जवाहर टेकरी लाया जाएगा।

25 सितंबर से पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 26 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पर्यावरण हितैषी कुंडों में लोग मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे।

हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से कैसे होगा विसर्जन?
नगर निगम वर्कशॉप के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे के निर्देशन में विशेष हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तैयार किया है। विसर्जन की प्रक्रिया में सबसे पहले एकत्र की गई गणेश प्रतिमा को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म पर रखा जाएगा।

इसके बाद मशीन की मदद से प्लेटफॉर्म को धीरे-धीरे बारिश के पानी में निर्धारित स्तर तक उतारा जाएगा। जल की सतह के भीतर पहुंचने के बाद कंट्रोल सिस्टम के जरिए प्लेटफॉर्म का निचला हिस्सा खोला जाएगा।

इसके बाद प्लेटफॉर्म पर रखी प्रतिमा स्वतः पानी में विसर्जित हो जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में प्रतिमा को कर्मचारियों द्वारा हाथ से पानी में उतारने की जरूरत नहीं होगी।

पिछले साल भी अपनाई गई थी तकनीक
नगर निगम वर्कशॉप द्वारा पिछले वर्ष भी इसी तरह की तकनीक पर आधारित हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तैयार किया गया था। इस बार भी इसी तकनीक को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की तैयारी की गई है।

नगर निगम का कहना है कि प्रतिमाओं को जिस धार्मिक भावना और सम्मान के साथ एकत्र किया जा रहा है, उसी भावना के साथ उनका विसर्जन भी किया जाएगा। इसके लिए विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 1 hour ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 2 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 2 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 2 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 2 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 3 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 3 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 3 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 3 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 3 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!